Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बस्तर में कंपनी का एरिया मैनेजर व साथी गिरफ्तार, सामान की हेराफेरी कर 20.37 लाख का लगाया चूना
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बस्तर में कंपनी का एरिया मैनेजर व साथी गिरफ्तार, सामान की हेराफेरी कर 20.37 लाख का लगाया चूना

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बस्तर में कंपनी का एरिया मैनेजर व साथी गिरफ्तार, सामान की हेराफेरी कर 20.37 लाख का लगाया चूना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर/रायपुर.

    बस्तर में लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले डिलवरी बॉय से लेकर बड़े पद तक के युवाओं के द्वारा सामानों के हेराफेरी करने में संलिप्त पाए जा रहे हैं। इसके चलते कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर क्षेत्र में काम करने वाले कंपनी के एरिया मैनेजर से लेकर एक अन्य कर्मचारी ने 20 लाख 37 हजार का चूना लगा दिया।

    इस मामले की जानकारी जब कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड मैनेजर को लगी तो उसने इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी किशन तिवारी (30) ने बताया कि जगदलपुर सुरा रिटेल के एरिया मैनेजर राहुल बघेल (24) निवासी नगरनार व नावेद ठाकुर (24) निवासी जगदलपुर द्वारा विगत आठ माह में अमेजन कंपनी से आने वाले सामानों को डिलवरी करने के बाद जो पेमेंट आता था उसे पूरा जमा ना करके थोड़ा-थोड़ा बचा लेते थे, इस तरह से कंपनी को पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद इन 8 माह में 20 लाख 37 हजार का कंपनी को नुकसान हो चुका था।

    कैसे हुआ खुलासा
    छत्तीसगढ़ हेड मैनेजर किशन तिवारी ने पैसों की कमी को देखते हुए जनवरी से लेकर अगस्त तक के पूरे सामानों की जानकारी मंगवाने के बाद जब ऑडिट किया गया तो इन लाखों रुपये के हेराफेरी का खुलासा हुआ। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    एक पुराना कर्मी तो दूसरा था नया
    इस कंपनी में काम करने वाला राहुल बघेल इस कंपनी में 2017 से काम कर रहा था। एक डिलवरी बॉय से उसका प्रमोशन होते हुए एरिया मैनेजर तक पहुंचा था, लेकिन दूसरा आरोपी नावेद ठाकुर को काम करते हुए केवल तीन माह ही हुआ था, लेकिन लालच ने कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया।

    ये लगी धाराएं
    पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी राहुल व नावेद के खिलाफ 316 (4), 238, 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Related Posts

    भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026

    कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल…..

    May 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील, जिला अस्पताल लू-वार्ड तैयार

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.