Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते, दोस्ती फायदा ही देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश…
    विदेश

    अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते, दोस्ती फायदा ही देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश…

    By September 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते, दोस्ती फायदा ही देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने भारत और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की।

    उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार भारत के लोगों के साथ भी मजबूत संबंध देखना चाहती है। शेख हसीना सरकार के दौरान इसका अभाव था।

    हुसैन ने कहा, ‘‘भारत के प्रति बांग्लादेशी जनता के मन से गुस्सा कम करना संभव है। मेरा मानना ​​है कि हमें इस समस्या के समाधान के लिए सही द्विपक्षीय कदम उठाने की जरूरत है।’’

    पाकिस्तान पर हुसैन ने कहा कि अब वे पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते क्योंकि उनकी दोस्ती हमें फायदा ही देगी। इससे पहले रविवार को हुसैन ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कहा था कि यह भारत पर निर्भर करता है कि वो उन्हें वापस देती है या नहीं।

    यह भी कहा था कि अगर हमारी अदालत आदेश दे तो सरकार भारत से शेख हसीना को वापस लाने के लिए कह सकती है।

    तौहीद हुसैन से विदेश मंत्रालय में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया कि क्या शेख हसीना शासन के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध ‘सुनहरा अध्याय’ थे? जवाब में हुसैन ने कहा कि “हम चाहते हैं कि दोनों देशों के कुछ व्यक्तियों के बजाय आम जनता में भी ये संबंध विकसित होने चाहिए। दोनों देशों के लोगों में यह विश्वास विकसित करना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंध बहुत अच्छे हैं।”

    शेख हसीना और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोनों अक्सर दोनों देशों के बीच संबंधों को सुनहरा अध्याय का हिस्सा बताते थे लेकिन, 5 अगस्त को शेख हसीना के पद छोड़ने और भारत भाग जाने के बाद से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में गिरावट देखने को मिली है।

    हिंसा के दौरान बांग्लादेश में हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती की गई। इस पर पीएम मोदी ने भी यूनुस सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

    उधर, बांग्लादेश में कुछ राजनीतिक दलों ने अवामी लीग के साथ संबंध बनाने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए भारत की आलोचना की।

    अब अंतरिम सरकार के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के आगे बढ़ने के लिए उचित कदम उठाकर लोगों के गुस्से को कम करना है।

    अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते

    बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट prothomalo के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में हुसैन ने कहा कि “मुझे लगता है कि कुछ कारणों से पाकिस्तान के साथ तनाव था। अगर रिश्ते सामान्य हो जाएं तो हम सभी को खुश होना चाहिए। हम सभी से मित्रता चाहते हैं। अब पाकिस्तान से दुश्मनी निभाने से कोई फायदा नहीं है।”

    पाकिस्तान के उच्चायुक्त अहमद मारूफ ने बांग्लादेश के गृह मंत्री जहांगीर आलम चौधरी से मुलाकात की और पिछले 15 वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास को दूर करने का आह्वान किया। दोनों पक्ष आपसी वीजा व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने पर सहमत हो गए हैं।

    मारूफ़ ने कहा कि पाकिस्तान ने दो सप्ताह पहले एक नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिसके तहत बांग्लादेश सहित 126 देशों के नागरिक बिना वीजा के पाकिस्तान की यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों और व्यापार को बढ़ाने के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर भी बात की। बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीधी उड़ान साल 2018 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस द्वारा संचालित की गई थी।

    शेख हसीना का प्रत्यर्पण

    इससे पहले रविवार को हुसैन ने कहा था कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजने का फैसला भारत पर निर्भर करता है।

    उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हमारी अदालत सरकार को आदेश दे तो वे भारत से इस संबंध में कह सकते हैं और शेख हसीना को वापस लाने का प्रयास कर सकते हैं। बता दें कि मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में सरकार बनाते ही शेख हसीना और अवामी लीग के कई नेताओं के राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिए थे।

    इतना ही नहीं देशभर में शेख हसीना और उनके दलों के नेताओं के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ये मुकदमें हत्या, हिंसा और नरसंहार से संबंधित हैं।

    The post अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते, दोस्ती फायदा ही देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं’, योजनाओं की जमीनी स्थिति का लिया फीडबैक…..

    May 22, 2026

    ’प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी’…..

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत 23 मई को बड़ाकरौंजा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का होगा त्वरित समाधान….

    May 22, 2026

    प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा….

    May 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.