Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»यूक्रेन के थर्माइट बम……..रुसी टैंक व गाड़ियों को सेकंड में पिघला दें
    विदेश

    यूक्रेन के थर्माइट बम……..रुसी टैंक व गाड़ियों को सेकंड में पिघला दें

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव। ऊंचे-ऊंचे पेड़ों के नीचे रूसी हथियारबंद सैनिक और बख्तरबंद गाड़ियां छिपी हैं तभी अचानक ऊपर से एक ड्रोन आता है और पेड़ों के ऊपर से नीचे की तरफ आग उगलता है। ये आग सामान्य आग की तरह नहीं है. ये जहां गिर रही है, वहां चिपक जाती है। जैसे यह पिघला हुआ लावा हो। ये आग पेड़ों को जलाकर राख कर देते हैं। इसमें धमाके भी होते हैं। रूसी हथियार फटने लगते हैं। यह आग उगलने वाले ड्रोन के कई नाम है। आम बोलचाल में इसे फ्लेमथ्रोअर ड्रोन कहते हैं। फैंसी तरीके से इसे ड्रैगनफायर ड्रोन बुलाते हैं। इसके अलावा डिफेंस में इसका असली नाम थर्माइट ड्रोन है।  
    यूक्रेन की सेना ने अपने टेलीग्राम हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया था जिसके बाद एक्स पर हंगामा मचा गया। इस तरह का ड्रोन यूक्रेन की 108वीं सेपरेट टेरिटोरियाल डिफेंस ब्रिगेड संचालित करती है। पहले यह ड्रोन पेड़ों के नीचे छिपे दुश्मन पर आग बरसाते है, इसके बाद सारा बचा हुआ हथियार नीचे ड्रॉप कर देता है। कुछ महीनों पहले भी यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के ऊपर थर्माइट बम बरसाते थे। ये बम हवा में थोड़ा ऊपर फटते थे। इसके बाद बड़े इलाके में आग लगा देते या ज्वलनशील पदार्थ छोड़ देते थे। इनका इस्तेमाल खासतौर से रूसी गाडियों को जलाने के लिए किया जा रहा था।
    यह एक अत्यधिक तापमान वाला केमिकल है। इसमें जंग लगा आयरन ऑक्साइड और अल्यूमिनियम पाउडर मिलाया जाता है। थर्माइट का तापमान 2204 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाता है यानी इस तरह के हथियार का इस्तेमाल जिस चीज के ऊपर किया जाएगा, वह पिघल जाएगी। यूक्रेनी सैनिक थर्माइट ग्रैनेड भी इस्तेमाल करते हैं ताकि टैंक, बख्तरबंद वाहन के जरूरी हिस्सों पर हमला करके उसे जला सकें। अगर यह ग्रैनेड टैंक के हैच के अंदर गिरा दिया जाए तो यह इतना तापमान पैदा कर देता है कि अंदर रखे गोले फटने लगते हैं। इससे टैंक में मौजूद सैनिक मारे जाते हैं. टैंक या बख्तरबंद वाहन जल जाता है।
    आग उगलने वाले ड्रोन के नीचे एक या कई थर्माइट कंटेनर लगाए जाते हैं। एक कंटेनर आमतौर पर सवा दो किलोग्राम का होता है। जो करीब 22 सेकेंड तक जलता है। ये 22 सेकेंड दुश्मन के किसी भी हथियार को जलाकर खत्म करने के लिए पर्याप्त हैं। इसलिए अगर कई कंटेनर लगे हैं तो सब आपसे में जुड़े होते हैं। एक के बाद एक जलते रहते हैं. बाद में इन कंटेनर्स को दुश्मन के ऊपर गिरा दिया जाता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.