Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस…
    विदेश

    हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस…

    By September 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस हिंदुओं पर हमलों को बीच भारत को सीख देने लगे हैं।

    उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश अफगानिस्तान नहीं बनने जा रहा है। यूनुस ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वह बांग्लादेश को लेकर चल रहे इस नैरेटिव को बढ़ावा देने के बजाए हमारे साथ संबंधों को मजबूती देने पर काम करे।

    उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर किए जा रहे हमले सांप्रदायिक से ज्यादा राजनीतिक हैं। साथ ही भारत में इन घटनाओं को पेश किए जाने के तरीके पर भी सवाल उठाया है।

    यूनुस ने कहा कि भारत को इस खयाल से भी बाहर आना चाहिए कि बांग्लादेश केवल शेख हसीना के नेतृत्व में भी सुरक्षित रह सकता है।

    मोहम्मद यूनुस ने कहा कि भारत में नैरेटिव चल रहा है कि बांग्लादेश में इस्लामीकरण हो रहा है। बीएनपी भी इस्लामी है, बाकी लोग भी इस्लामी हैं और देश को अफगानिस्तान बना देंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि भारत मानता है कि बांग्लादेश केवल शेख हसीना के सत्ता में रहने तक ही सुरक्षित है। ऐसा सोचना गलत है।

    उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह के नैरेटिव से निकलने की जरूरत है। दूसरे अन्य देशों की तरह बांग्लादेश भी आपका पड़ोसी ही है।

    उन्होंने भारत के साथ संबंधों में आए तनाव को खत्म करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध फिलहाल उतने अच्छे नहीं रह गए हैं। हमें संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा।

    हसीना के अपदस्थ होने के बाद देश के मुख्य सलाहकार नियुक्त किए गए यूनुस ने दोहराया कि अल्पसंख्यकों पर हमलों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

    उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा के बजाय राजनीतिक उथल-पुथल का नतीजा हैं। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर भारत में दुष्प्रचार किया जा रहा है।

    पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमने कभी यह नहीं कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं। हमने हमेशा यह कहा है कि हम सबकुछ कर सकते हैं।

    गौरतलब है कि पांच अगस्त को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने के बाद यहां पर बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

    इस दौरान हिंदुओं पर हमले, उनके बिजनेस और प्रॉपर्टी पर तोड़-फोड़ के अलावा हिंदू मंदिरों को नष्ट भी किया गया।

    The post हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नीति आयोग की रिपोर्ट: देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान, वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बीजापुरवासियों को बधाई, मुख्यमंत्री साय बोले – यह सुशासन का प्रमाण….

    May 22, 2026

    जनता की सेवा हमारा परम धर्म- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राही से किया संवाद’: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी…..

    May 22, 2026

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास कार्यों की सौगात, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद…..

    May 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.