Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»क्लासिक हार: 10 रन पर ऑल आउट, 5 बल्लेबाजों ने खोला नहीं खाता, टारगेट पांच गेंदों में चेज
    खेल

    क्लासिक हार: 10 रन पर ऑल आउट, 5 बल्लेबाजों ने खोला नहीं खाता, टारगेट पांच गेंदों में चेज

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्लासिक हार: 10 रन पर ऑल आउट, 5 बल्लेबाजों ने खोला नहीं खाता, टारगेट पांच गेंदों में चेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है। टी20 के आने के बाद तो बल्लेबाज और ज्यादा हावी होने लगे हैं। 20 ओवरों में 200 रन आम बात हो गई है, लेकिन एक टीम के बल्लेबाज तो इस कदर फेल हुए हैं कि कोई क्लब टीम के खिलाड़ी भी नहीं होते। बात है मंगोलिया और सिंगापुर के बीच खेले गए मैच की। इस मैच में मंगोलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उम्मीद थी अच्छे स्कोर की। हुआ उलटा। पूरी टीम 10 रनों पर ऑल आउट हो गई। ये मेंस टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। पिछले साल आइल ऑफ मैन नाम की टीम स्पेन के खिलाफ 10 रनों पर ही आउट हुई थी। सिंगापुर को मैच जीतने में ज्यादा समय नहीं लगा। उसने पहली गेंद पर विकेट जरूर खोया, लेकिन अगली चार गेंदों पर टारगेट हासिल कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर ए के इस मैच को गंवाने के बाद मंगोलिया की टीम टेबल में सबसे नीचे बरकरार है। उसने अभी तक अपने सभी चारों मैच गंवाए हैं।

    पांच बल्लेबाज 0 पर आउट

    पहली ही गेंद से मंगोलिया का विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया था। मोहन विवेकानंदन बिना खाता खोले आउट हो गए। तीन गेंद पर दावासुरेन जामियासुरेन भी बिना खाता खोले आउट हो गए। सोदबिलेग गानबोल्ड एक रन ही बना सके। उनका विकेट तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। गंदेमबेरेल गानबोल्ड के हिस्से दो रन आए। तुमुरसुख तुरमुंख भी खाता नहीं खोल सके। संचीर नाटसागडोज एक रन ही बना सके। तेमुलेन अमरमेंड खाता खोले बिना लौट गए। कप्तान जोल्जावखलान शुरेनटसेटग दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस टीम का सर्वोच्च स्कोर दो रन रहा जो दो लोगों ने बनाया।

    हर्ष ने रचा इतिहास

    सिंगापुर के लिए हर्ष भारद्वाज ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवरों में तीन रन देकर छह विकेट लिए जिसमें से दो ओवर मेडन थे। अक्षय पुरी ने दो, राहुल शिषाद्री और रमेश कालीमुथु ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 17 साल के हर्ष का ये प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाद द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.