Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»“IND A vs IND B: नवदीप सैनी का करिश्मा, टीम इंडिया में वापसी की राह साफ”
    खेल

    “IND A vs IND B: नवदीप सैनी का करिश्मा, टीम इंडिया में वापसी की राह साफ”

    By September 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस समय दलीप ट्रॉफी खेली जा रही है। नए फॉर्मेट में खेले जा रहे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खास माने जाने वाले एक खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से तबाही मचा दी है। ये खिलाड़ी तीन साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहा है लेकिन गंभीर के आने के बाद इस खिलाड़ी की किस्मत चमक सकती है। ये खिलाड़ी है नवदीप सैनी।

    नवदीप दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी की तरफ से खेल रहे हैं। इंडिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नवदीप ने पहले बल्ले और फिर गेंद से शानदार खेल दिखाया। उनके खेल ने सभी को प्रभावित किया। उनकी सूझबूझ भरी पारी से टीम को मजबूत स्कोर मिला और उनकी धारदार गेंदबाजी से विकेट।

    बल्ले के बाद गेंद से चमके

    इंडिया-बी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी। टीम की हालत अच्छी नहीं थी। 94 रनों पर ही टीम ने सात विकेट खो दिए थे। यहां से नवदीप ने मुशीर खान के साथ मिलकर 205 रनों की साझेदारी की जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। मुशीर ने 181 रन बनाए। नवदीप 144 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में सफल रहे। वह टीम के आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। मुशीर और नवदीप की बदौलत इंडिया बी ने 321 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब बारी थी गेंद से चमकने की। इसमें भी नवदीप सफल रहे। उन्होंने इंडिया-ए के तीन बड़े बल्लेबाजों को शुरुआत में ही पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान शुभमन गिल उनका पहला शिकार बने। गिल 25 रन ही बना पाए। इसके बाद मयंक को उन्होंने आउट किया जो 36 रन बनाने में सफल रहे। नवदीप का तीसरा शिकार ध्रुव जुरैल बने जिन्होंने दो रन ही बनाए।

    गंभीर ने लड़ी थी लड़ाई

    नवदीप वो खिलाड़ी हैं जिनके लिए गंभीर ने डीडीसीए में लड़ाई लड़ी थी। गंभीर जब दिल्ली के कप्तान थे तब उन्होंने नवदीप को खेलते देखा था तब वह उन्हें टीम में लाने के लिए सेलेक्टर्स से लड़ गए थे। सैनी ने भी कई बार कहा है कि उनकी जिंदगी गंभीर की है। नवदीप ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। अब इस तरह के प्रदर्शन और गंभीर का पसंदीदा होने के नाते उनकी टीम में वापसी तय मानी जा रही है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.