Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»26 साल की यह छात्रा कौन है, इजरायल ने गोली से उड़ाया; अमेरिका और तुर्की दोनों भड़के…
    विदेश

    26 साल की यह छात्रा कौन है, इजरायल ने गोली से उड़ाया; अमेरिका और तुर्की दोनों भड़के…

    By September 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    26 साल की यह छात्रा कौन है, इजरायल ने गोली से उड़ाया; अमेरिका और तुर्की दोनों भड़के…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में इजरायली सैनिकों के हमास के ठिकानों पर हमले लगातार जारी हैं।

    इस बीच वेस्ट बैंक से खबर आ रही है कि यहां विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली तुर्की-अमेरिकी महिला की इजरायली सैनिको ने गोली मारकर हत्या कर दी।

    फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि महिला को सिर पर गोली मारी, इससे उसकी तत्काल मौत हो गई। इस घटना को लेकर अमेरिका और तुर्की दोनों देशों ने नाराजगी जताई है।

    व्हाइट हाउस ने छात्रा की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उसने इजरायल को मामले की जांच करने को कहा है। उधर, तुर्की ने छात्रा की मौत के लिए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया है।

    फिलिस्तीनी और तुर्की अधिकारियों ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने शुक्रवार को इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली एक तुर्की-अमेरिकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

    फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय एसेनूर एइगी बीते कुछ महीनों से इजरायल के खिलाफ मुहिम का हिस्सा थी। उसके पास अमेरिकी और तुर्की दोनों देशों की नागरिकता थी।

    एइगी ने हाल ही में सिएटल में वाशिंगटन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। विवि की चेयरपर्सन एना मारी कॉस ने एक बयान में उनकी मृत्यु की खबर को “भयानक” बताया और कहा कि एइगी बहुत ही व्यवहार कुशल थी और उसका अन्य छात्रों पर भी “सकारात्मक प्रभाव” था।

    एइगी ने विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान और मध्य पूर्वी भाषाओं और संस्कृतियों का अध्ययन किया था।

    अमेरिका और तुर्की दोनों भड़के

    छात्रा की हत्या को लेकर अमेरिका भी भड़का हुआ है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह एइगी की मौत की खबर से बहुत परेशान है और उसने इजराइल से जांच करने को कहा है।

    उधर, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके सिर में गोली मारी गई थी और उनकी मौत के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

    वहीं, इस मामले में इज़रायल की सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने एक पुरुष पर गोली चलाई थी। वह हमारे सैनिकों पर लगातार पत्थर फेंक रहा था और उकसा रहा था।

    इजरायली सेना छात्रा की मौत के मामले में जांच कर रहा है। वहीं, नेतन्याहू के कार्यालय की तरफ से घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    The post 26 साल की यह छात्रा कौन है, इजरायल ने गोली से उड़ाया; अमेरिका और तुर्की दोनों भड़के… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।

    May 23, 2026

    करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..

    May 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.