Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा के गांव में बाढ़ से 20 मकान ढहे, ग्रामीणों को रात में किया गया शिफ्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा के गांव में बाढ़ से 20 मकान ढहे, ग्रामीणों को रात में किया गया शिफ्ट

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    सुकमा जिले में बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश का प्रभाव अब सीधे जनजीवन पर पड़ता नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी अब सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों के मन में भय वातावरण भी बन रहा है। ग्रामीण इलाकों की अगर बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में नदी से लगे हुए गांव में जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

    देर रात सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितलनार गांव में अचानक पानी भर गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी पुलिस प्रशासन और विधायक विनायक गोयल के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता भी चितलनार गांव पहुंचे। इस दौरान लगभग 40 घरों के ग्रामीणों को नजदीक के प्राथमिक शाला में शिफ्ट कराया गया और उनके सोने और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह जब इलाके का मौका मुआयना किया गया, तब 20 से अधिक मकान ध्वस्त पाए गए। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुकमा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है और तेज आंधी बारिश के साथ अलग-अलग इलाकों में गाज गिरने की संभावना जताई है। इसको लेकर सुकमा कलेक्टर हरीश ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि कच्चे और जर्जर मकान से दूरी बनाएं, सुरक्षित ठिकानों पर जाएं, बारिश और बादल गर्जन की स्थिति में पेड़ के नीचे ना रहें आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

    नियंत्रणकर्ता अधिकारियों के नंबर जारी
    मानसून वर्ष-2024 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं राहत व्यवस्था कार्य को दृष्टिगत रखते हुए, कलेक्टर हरिस.एस ने जिले में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। जिला एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर, नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के स्थानीय नियंत्रण अधिकारी होंगे। जिला स्तरीय हेतु नोडल अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर को कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07864-284012 एवम् दूरभाष क्रमांक 94063-78849, अनुविभाग सुकमा हेतु नोडल अधिकारी सूरज कश्यप अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा दूरभाष क्रमांक 9399973035, अनुविभाग कोंटा हेतु नोडल अधिकारी शबाब खान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07866-261622, दूरभाष क्रमांक 93406-76224। अनुविभाग छिंदगढ़ हेतु  विजय प्रताप खेश कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07863-299046, दूरभाष क्रमांक 99778-75252 तहसील सुकमा एवं गादीरास हेतु परमेश्वर लाल मण्डावी दूरभाष क्रमांक 07864-284282 दूरभाष क्रमांक 77728-07710, तहसील कोण्टा हेतु योपेन्द्र कुमार पात्रे नायब तहसीलदार कार्यालय दूरभाष क्रमांक07866-261622 दूरभाष क्रमांक 97708-79003, तहसील छिंदगढ़ एवम् तोंगपाल हेतु इरसाद अहमद तहसीलदार कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07863-299047 दूरभाष क्रमांक 94063-68008 तहसील दोरनापाल एवम् जगरगुंडा हेतु राजेश सोमवंशी नायब दूरभाष क्रमांक 94255-22630, जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष क्रमांक 07864-284012 है। यह कंट्रोल रूम से आपात स्थिति में संपर्क कर सकते है।

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का मिला आमंत्रण

    October 9, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा..

    October 9, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर सराही गई छत्तीसगढ़ की पोषण पहलें,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व…

    October 9, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.