Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन…
    देश

    बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन…

    By September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शनों को लेकर बड़ा दावा किया है।

    हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ही उन्हें वहां विरोध प्रदर्शन की अनुमति दिलाई थी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ही अपनी पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे थे। हाल ही में पूनिया और पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा है। फोगाट जुलाना सीट से मैदान में हैं।

    ट्रिब्यून से बातचीत में पूनिया ने जंतर मंतर पर प्रदर्शनों को ‘कांग्रेस की साजिश’ होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे दावों को साबित करने के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड भी हैं।

    आरोपों के विपरीत कि पहलवानों के प्रदर्शनों के पीछे कांग्रेस ही थी, इसके पीछे भाजपा नेता थे जो अपनी ही पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे थे। उनके दो नेताओं ने उस जगह पर विरोध प्रदर्शन के लिए हमें अनुमति दिलाई थी।’

    भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को लेकर उन्होंने कहा, ‘अब वह हमारे लिए अप्रासंगिक हैं। हां, पहलवानों के साथ जो भी जंतर मंतर पर हुआ, वो राज्य और देश में बड़ा चुनावी मुद्दा है, क्योंकि हर घर में हमारी बहनें और बेटियां हैं।

    भाजपा शरण को बचाने के कारण भुगत रही है, लेकिन जनता सच जानती है। सभी की नजरें जुलाना और अन्याय की आवाज को सड़कों से विधानसभा तक पहुंचाने के लिए विनेश को जीत दिलानी होगी।’

    दोनों क्यों नहीं लड़े चुनाव

    अखबार से बातचीत में पूनिया ने कहा कि दोनों ने पहले ही तय कर लिया था कि कोई एक ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों में से विनेश स्वभाविक विकल्प थी, क्योंकि लड़कियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे थे, जो चुप रहकर सबकुछ झेलने के लिए मजबूर हैं।’

    कांग्रेस ने पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनका कहना है कि पार्टी की तरफ से मिली हुई जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे।

    The post बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।

    May 23, 2026

    करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..

    May 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.