Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»गुजरात में अगस्त 2024 में विभिन्न हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 1067 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन
    देश

    गुजरात में अगस्त 2024 में विभिन्न हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 1067 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन

    By September 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | इस मानूसन सीजन में मेघों की मेहर से तरबतर हुए गुजरात में पानी की भरपूर आवक के कारण राज्य के बांध लबालब हो चुके हैं। फलस्वरूप हाइड्रो पावर स्टेशन से रिकार्ड बिजली का उत्पादन हो रहा है। उकाई, कडाणा और सरदार सरोवर जैसे गुजरात के बड़े बांधों से अगस्त-2024 में 1067.3 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन हुआ है। वहीं, जुलाई में बिजली उत्पादन का आंकड़ा 308.7 मिलियन यूनिट था। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ऊर्जा संक्रमण (एनर्जी ट्रांजिशन) को सुगम बनाने के महत्वाकांक्षी विजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। भारत ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता तक पहुंचने और कुल स्थापित बिजली क्षमता के संदर्भ में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी को कम से कम 50 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात इस विजन को हासिल करने की दिशा में सक्रिय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में सोलर रूफटॉप, हाइड्रो पावर परियोजनाएं और रिन्यूएबल एनर्जी पार्क सहित विभिन्न परियोजनाएं राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को गति दे रही हैं। गुजरात में पानी की समस्या को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सरदार सरोवर बांध में अगस्त महीने में बिजली का उत्पादन 800 मिलियन यूनिट के पार पहुंच गया है। सरदार सरोवर (रिवरबेड पावर हाउस-आरबीपीएच) और सरदार सरोवर (कैनाल हेड पावर हाउस-सीएचपीएच) से अगस्त महीने में कुल 891 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ है। उधर, राज्य के अन्य हाइड्रो पावर संयंत्रों के बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उकाई, कडाणा, पानम और सरदार सरोवर बांध से पिछले पांच वर्षों में औसतन 4600 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन देखने को मिला है।

    वर्ष 2022-23 में राज्य का कुल हाइड्रो पावर उत्पादन 6170.456 एमयू रहा था, जो वर्ष 2021-22 के 2629.059 एमयू की तुलना में 134 फीसदी अधिक है। वर्ष 2023-24 में राज्य का कुल हाइड्रो पावर उत्पादन 4584.932 एमयू रहा है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और दीर्घकालिक आयोजन के कारण ही आज गुजरात नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का एक अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश में पहली बार गुजरात में क्लाइमेट चेंज विभाग की स्थापना की गई थी, जिसके कारण स्थिरता-टिकाऊपन, ऊर्जा संक्रमण और नेट-जीरो जैसे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सक्षम कदम उठाए जा सके हैं। गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास को प्रोत्साहन देने वाली रिन्यूएबल एनर्जी से संबंधित नीतियां जारी की है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.