Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जलवायु परिवर्तन के खतरों को रोकने के लिये क्षतिपूर्ति वनीकरण जरूरी : वन मंत्री रावत
    मध्यप्रदेश

    जलवायु परिवर्तन के खतरों को रोकने के लिये क्षतिपूर्ति वनीकरण जरूरी : वन मंत्री रावत

    By September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जलवायु परिवर्तन के खतरों को रोकने के लिये क्षतिपूर्ति वनीकरण जरूरी : वन मंत्री रावत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : वन मंत्री रामनिवास रावत ने कहा है कि प्रदेश में वनीकरण को प्रोत्साहित कर जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने के लिये क्षतिपूर्ति वनीकरण जरूरी है। मंत्री रावत आज वन भवन में कैम्पा राज्य प्रतिकारात्मक वन रोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री रावत ने कहा कि 68 परियोजनाओं के क्षतिपूर्ति वनीकरण के लिये कार्य प्रगति पर है।

    मंत्री रावत ने कहा कि वन संरक्षण के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये वन भूमि व्यपवर्तन के प्रकरणों में आवेदक संस्था से राशियाँ प्राप्त की जाती हैं। इनमें क्षतिपूर्ति रोपण, नेट प्रजेन्ट वेल्यू, जल-ग्रहण उपचार कार्य, वन्य-प्राणी प्रबंधन कार्य, औषधि पौध-रोपण और सेफ्टी जोन जैसे कार्य शामिल हैं। मंत्री रावत ने क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, आवाह क्षेत्र शोधन उपचार, वन्य-प्राणी प्रबंधन कार्य के मदवार वित्तीय प्रगति की जानकारी प्राप्त की। मंत्री रावत ने वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित गतिविधियों में नवीन क्षतिपूर्ति वनीकरण की तैयारी, रोपण एवं रख-रखाव कार्य, आवाह क्षेत्र उपचार, वन्य-प्राणी संरक्षण योजना, नवीन रोपण कार्य की भी विस्तृत समीक्षा की।

    मंत्री रावत ने बताया कि 932.55 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण कार्य और 29942.05 हेक्टेयर में रख-रखाव कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ, सुलियारी एवं दूधीचुआ तीन परियोजनाओं में वन्य-प्राणी प्रबंध का कार्य वन मण्डल भोपाल, रायसेन, सिंगरौली एवं संजय टाइगर रिजर्व सीधी में किया जा रहा है।

    मंत्री रावत ने वन्य-प्राणी रहवास क्षेत्र विकास के अंतर्गत 20 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकास एवं आवास उन्नयन का कार्य किया जाना है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के भवन निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री रावत ने बताया कि ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत 944 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये लोगों को जागरूक किया गया।

    समीक्षा बैठक में वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर….

    May 24, 2026

    रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    May 24, 2026

    कानून व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की अभिनव पहल – मंत्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी…..

    May 24, 2026

    राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…..

    May 24, 2026

    यूपीएससी अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं…..

    May 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर….

    May 24, 2026

    रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    May 24, 2026

    कानून व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की अभिनव पहल – मंत्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी…..

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.