Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»पीएम मोदी ने सीजेआई संग की आरती, राउत ने दे दी नसीहत……महाराष्ट्र सरकार से जुड़े केस से हट जाएं
    राजनीती

    पीएम मोदी ने सीजेआई संग की आरती, राउत ने दे दी नसीहत……महाराष्ट्र सरकार से जुड़े केस से हट जाएं

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) अब भारत के मुख्य न्याधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ और राज्यसभा सांसद नेता संजय राउत ने सीजेआई को शिवसेना से जुड़े मामले से अलग होने की नसीहत तक दे दी है। राउत ने सवाल तब उठाए हैं, जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीजेआई के आवास पर पहुंचे थे और गणेश पूजा में शामिल हुए थे। इसके अलावा कई वकीलों ने भी इस मीटिंग पर सवाल उठाए। जबकि, भाजपा ने सिर्फ पूजा में शामिल होना करार दिया है।
    पीएम मोदी ने इससे जुड़ी तस्वीर भी शेयर की है। पीएम मोदी ने लिखा, सीजेआई न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ जी के आवास पर गणेश पूजा में शामिल हुआ। भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य प्रदान करें। राउत ने पीएम मोदी के सीजेआई के घर जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, देखिए, यह गणपति जी का त्यौहार है। प्रधानमंत्री अब तक कितने लोगों के घर गए हैं? मुझे जानकारी नहीं है। दिल्ली में कई स्थानों पर गणपति उत्सव मनाया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मुख्य न्यायाधीश के घर पर गए और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश ने साथ मिलकर आरती की।
    उन्होंने कहा, भगवान के बारे में हमें इतना पता है कि अगर संविधान के रक्षक इस तरह से राजनेताओं से मिलते हैं, तब लोगों को शक होगा। उन्होंने कहा, बीते 3 सालों से एक के बाद एक तारीखें दी जा रही हैं। एक अवैध सरकार चल रही है। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना को तोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं।
    राउत ने सीजेआई चंद्रचूड़ को महाराष्ट्र सरकार से जुड़े केस से हटने की सलाह दी है। राउत ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी परंपरा है, कि इसतरह मामलों में अगर जज और पार्टी का कोई संबंध होता है, तब वे खुद को केस से अलग कर लेते हैं। अब मुझे लगता है कि चंद्रचूड़ साहब को खुद को इससे अलग कर लेना चाहिए।
    शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ठीक है, त्यौहार के बाद उम्मीद है कि सीजेआई महाराष्ट्र पर सुनवाई और महाराष्ट्र में संविधान के अनुच्छेद 10 के उल्लंघन पर सुनवाई को ठीक समझे। अरे, लेकिन चुनाव बस आ ही गए, ये अगले दिन के लिए स्थगित हो सकती है।
    वकील प्रशांत भूषण ने भी पीएम मोदी के सीजेआई के आवास पर जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, हैरानी है कि सीजेआई ने निजी मुलाकात के लिए पीएम मोदी को उनके घर आने दिया। इससे न्यायपालिका के लिए बुरे संकेत मिलते हैं।
    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने पीएम मोदी के सीजेआई के आवास पर जाने के विरोधियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, रोना शुरू हो गया!!! इन वामपंथी उदारवादियों के लिए शिष्टाचार, सौहार्द, एकजुटता, देश की यात्रा में सहयात्री, ये सब अभिशाप हैं। यह सामाजिक मिलना-जुलना नहीं था, गणपति पूजा को पचा पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने एडवोकेट इंदिरा जयसिंह पर सवाल उठाए थे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, गणेश पूजा में शामिल होना कोई अपराध नहीं है। शुभ समारोहों, शादियों, कार्यक्रमों में कई मौकों पर न्यायपालिका और राजनेता मंच साझा करते हैं। लेकिन अगर प्रधानमंत्री सीजेआई के घर पर इसमें शामिल होते हैं, तब उद्धव सेना के सांसद सीजेआई और सुप्रीम कोर्ट की अखंडता पर सवाल उठाते हैं।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.