Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»अहमदाबाद से गांधीनगर तक मेट्रो सेवा शुरू, पीएम मोदी 16 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी
    राज्य

    अहमदाबाद से गांधीनगर तक मेट्रो सेवा शुरू, पीएम मोदी 16 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद 15 सितंबर को गुजरात के पहले दौरे पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरे में एक बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करेंगे। वह अहमदाबाद में चलने वाली मेट्रो को गांधीनगर के लिए रवाना करेंगे। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMRC) ने अहमदाबाद और गांधीनगर को मेट्रो से जोड़ने का कम पूरा कर लिया है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने मेट्रो रेल नेटवर्क का निर्माण दूसरे चरण में किया है। इस रूट के दायरे में अहमदाबाद व गांधीनगर के जीएनएलयू, पीडीईयू, गिफ्ट सिटी, रायसण, इनफोसिटी तथा सेक्टर 1 जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेट्रो रेल के दूसरे चरण के रूट का 16 सितंबर को गांधीनगर स्थित सेक्टर 1 से शुभारंभ करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।

    गिफ्ट सिटी को कनेक्टिविटी
    मेट्रो के इस फेज में मेट्रो की कनेक्टिविटी मोटेरा से गांधीनगर तक उपलब्ध होगी, जिसमें फेज का एक कॉरिडोर गिफ्ट सिटी तक जाएगा। इसके चलते कर्मचारियों एवं यात्रियों को अधिक एक्सेस मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। यह फेज 21 किलोमीटर का है, जिसमें शुरुआत में गांधीनगर के आठ स्टेशनों पर मेट्रो चलेगी। आने वाले समय में मेट्रो ट्रेन सचिवालय, अक्षरधाम, जीवराज मेहता भवन (पुराना सचिवालय), सेक्टर 16, सेक्टर 24 तथा महात्मा मंदिर तक जाएगी। मेट्रो सेवा के दूसरे चरण के शुरू होने पर सड़क से वाहनों का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

    35 रुपये में पहुंचेंगे गांधीनगर
    अहमदाबाद के एपीएमसी (वासणा-अहमदाबाद) से गांधीनगर सेक्टर 1 तक की 33.5 किलोमीटर की मेट्रो यात्रा केवल 65 मिनट में पूरी होगी।, जिसका खर्च केवल लगभग 35 रुपए रहेगा। इसकी तुलना में टैक्सी से इस यात्रा का समय 80 मिनट और किराया 415 रुपए से भी अधिक होता है। ऑटो रिक्शा में यही किराया 375 रुपए तक रहता है, जिसमें मेट्रो के आसपास या उससे अधिक लगता है। समय तथा पैसे की बचत होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और गांधीनगर व गिफ्ट सिटी के आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मेट्रो ट्रेन परिवहन का पसंदीदा विकल्प बनेगी। यह सेवा शुरू होने से अहमदाबाद के व्यस्त मार्गों पर यातायात कम करने में मदद मिलेगी, जो प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

    21 किलोमीटर लंबा कॉरीडोर
    मेट्रो के दूसरे फेज का रूट 21 किलोमीटर लंबा है, जो मोटेरा से गांधीनगर के सेक्टर 1 को जोड़ेगा। मोटेरा से मेट्रो ट्रेन सीधे गांधीनगर के आठ स्टेशनों से होकर चलेगी। इनमें जीएनएलयू, पीडीईयू, गिफ्ट सिटी, रायसण, रांदेसरण, धोळाकुआँ सर्किल, इनफोसिटी तथा सेक्टर 1 शामिल हैं। मेट्रो के फेज 2 प्रोजेक्ट का कुल खर्च 5,384 करोड़ रुपए है। इसमें एएफडी तथा केएफडल्यू जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से फंडिंग ली गई है। इस रूट के कारण अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच यात्रा का समय उल्लेखनीय रूप से कम होता है। उदाहरण के रूप में, अब यात्री एपीएमसी (वासणा) से गिफ्ट सिटी तक एक घण्टे के भीतर केवल 35 रुपए के खर्च से पहुंच सकेंगे।

    Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर…..

    October 9, 2026

    रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों के साथ किया श्रमदान, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जल कुंड की सफाई….

    October 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 9, 2026

    पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती….

    October 9, 2026

    सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 9, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.