Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»व्यापार»कई शहरों में घटी प्याज की कीमतें, जाने आपके शहर में क्या है रेट
    व्यापार

    कई शहरों में घटी प्याज की कीमतें, जाने आपके शहर में क्या है रेट

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरीको रोकने के लिए सरकार ने सब्सिडी कीमत पर प्याज बेचना शुरू किया था। मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर्स अफेयर्स ने आज एक बयान जारी किया। इस बयान के अनुसार देश के कई शहरों में प्याज की कीमत कम हो गई है।

    इस महीने 5 सितंबर 2024 को सरकार ने सब्सिडी वाले प्याज बेचने का फैसला लिया था। इस फैसले का असर कुछ दिनों में ही दिखना शुरू हो गया। सरकार ने प्याज की कीमतों को कम करने के लिए यह फैसला लिया था। सरकार की इस पहल के बाद राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो से घटकर 55 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    कई शहरों में कम हुई कीमत

    मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि राजधानी दिल्ली के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी प्याज की कीमत में नरमी आई है। मुंबई में प्याज 61 रुपये प्रति किलो से कम होकर 56 रुपये प्रति किलो हो गया है। चेन्नई में भी प्याज की खुदरा कीमत 65 रुपये से घटकर 58 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    सरकार ने शुरू किया पहल

    सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमत पर लगाम कसने के लिए NCCF और NAFED के मोबाइल वैन और आउटलेट के जरिये 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर प्याज की बिक्री करना शुरू किया था। सरकार ने यह पहल दिल्ली और मुंबई में शुरू किया था। अब चेन्नई, कोलकाता, पटना, रांची, भुवनेश्वर और गुवाहाटी सहित कई प्रमुख शहरों में यह पहल शुरू की।

    अब सरकार सब्सिडी वाले प्याज की सप्लाई बढ़ाने के लिए डिस्ट्रिब्यूशन चेनल्स को भी शामिल किया है। इसका मतलब है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, केंद्रीय भंडार आउटलेट और मदर डेयरी के सफल स्टोर पर भी सब्सिडी वाले प्याज की बिक्री होगी।

    4.7 लाख टन का बफर स्टॉक

    मंत्रालय ने बताया कि सरकार के पास 4.7 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक है। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में प्याज की कीमतों में नरमी आ सकती है।

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.