Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»42 सालों बाद झांकी का आयोजन, खरगोन के इस अनोखे मंदिर की दिलचस्प कहानी
    धर्म

    42 सालों बाद झांकी का आयोजन, खरगोन के इस अनोखे मंदिर की दिलचस्प कहानी

    By September 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    42 सालों बाद झांकी का आयोजन, खरगोन के इस अनोखे मंदिर की दिलचस्प कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के खरगोन शहर के जमींदार मोहल्ले में स्थित श्री चिंतामण गणेश मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह मंदिर लगभग 42 साल पुराना है. इसकी महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है. भगवान गणेश यहां अपनी पत्नियों रिद्धि और सिद्धि के साथ विराजमान हैं, जो इस मंदिर की विशेषता है.

    श्री चिंतामण गणेश मंदिर की स्थापना 1982 में की गई थी.  यहां गणेशोत्सव का आयोजन 1977 से ही हो रहा था. यहां एक पुराना कुआं हुआ करता था. जिसे बंद कर ऊपर ओटला बनाया गया. उसी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई. राजस्थान से लाई गई करीब पांच फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है.

    चिंतामण नाम की मान्यता
    मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि भावसार ने local 18 से कहा कि मंदिर का नाम चिंतामण पड़ा. गणेश जी की स्थापना के बाद मोहल्ले के लोगों के सभी दुख-दर्द दूर होने लगे. गणेश जी को चिंताओं का हरण करने वाला माना जाता है. इसलिए इस मंदिर का नाम चिंतामण गणेश रखा गया.

    मंदिर का निर्माण की कहानी
    यह स्थान खरगोन शहर का पहला स्थल था. यहां से गणेशोत्सव की झांकी निकाली गई. 1977 में झांकी की शुरुआत हुई. 1982 में मंदिर का निर्माण पूरा हुआ. जिसमें लगभग 55 हजार रुपए की लागत आई. इस मंदिर को बनाने में मोहल्लेवासियों ने बड़ी भूमिका निभाई.

    धार्मिक मान्यताएं और पूजा-अर्चना
    मंदिर के पुजारी मंथन जोशी बताते हैं कि वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं. जो यहां सेवा दे रही है. गणेशोत्सव के दौरान हर दिन सुबह अभिषेक और 56 भोग लगाए जाते हैं. इसके साथ ही सुबह और शाम को महाआरती की जाती है. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

    श्रद्धालुओं का विश्वास
    मोहल्ले के लोग भगवान चिंतामण गणेश की महिमा पर अटूट विश्वास रखते हैं. स्थानीय निवासी कल्याण भावसार एवं हरीश भावसार कहते हैं. जब से भगवान यहां विराजमान हुए हैं. मोहल्ले के लोगों की चिंताएं दूर हो गईं और सभी के पक्के मकान बन गए. कोरोनो जैसी महामारी भी इस मोहल्ले के लोगों को छू नहीं पाई.

    42 साल बाद फिर सजी झांकी
    हर साल गणेशोत्सव के दौरान इस मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है. भक्त बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने आते हैं. मान्यता है कि यहां से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता. भगवान की कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. मंदिर के पास में 42 साल बाद फिर गणेश जी की झांकी सजाई गई है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.