Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»बारामूला में तीन आतंकी ढेर, सेना ने घेर रखा है पूरा इलाका, मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद
    देश

    बारामूला में तीन आतंकी ढेर, सेना ने घेर रखा है पूरा इलाका, मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद

    By September 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बारामूला में तीन आतंकी ढेर, सेना ने घेर रखा है पूरा इलाका, मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू, बारामूला में एक बार फिर आतंकी और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें तीन आतंकी ढेर हुए है और सेना ने पूरा इलाका घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने बारामूला में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। दो जगहों पर हो रहे एनकाउंटर में किश्तवाड़ में दो जवान शहीद हो गए थे।
    भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक पर पोस्ट करते हुए कहा, ऑपरेशन चक टपर बारामूला आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 13-14 सितंबर 24 की मध्य रात्रि को बारामूला के चक टपर क्रेरी क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई।ऑपरेशन जारी है। यह मुठभेड़ सेना द्वारा उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराने के दो दिन बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक, अभी बारामूला के अलावा किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।बारामूला में सुबह-सुबह दोनों तरफ से गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। माना जा रहा है कि पुलिस सब डिवीजन पट्टन के चक टपर इलाके में स्थित एक बाग में स्थित इमारत में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं और फिलहाल तीन आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को किश्तवाड़ में एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया इस दौरान ही मुठभेड़ हुई।जवानों का आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ और शाम करीब साढ़े तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। वहीं 2 अन्य जवान जख्मी हुए हैं, जिनका उधमपुर आर्मी हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.