Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा: जहानाबाद के कुर्था से करेंगे शुरुआत
    राज्य

    उपेंद्र कुशवाहा की बिहार यात्रा: जहानाबाद के कुर्था से करेंगे शुरुआत

    By September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी गतिविधियां तेज करने में जुट गए हैं।

    राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा पर निकलने को तैयार हैं। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में खुद कुशवाहा ने इसका एलान किया।

    कुशवाहा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी के जनाधार को मजबूत करना और विधानसभा के प्रत्येक बूथ तक पार्टी की पहुंच बनाना है। यात्रा का नाम बिहार यात्रा दिया गया है जिसकी शुरुआत 25 सिंतबर से होगी। पहले चरण की यात्रा 29 को समाप्त होगी। इसके बाद दूसरे चरण की यात्रा का एलान किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि बिहार में एनडीए को और मजबूत बनाया जाए ताकि 2025 में भी बिहार में एनडीए की सरकार गठित हो सके। यात्रा की शुरुआत जहानाबाद के कुर्था से होगी।

    वहां शहीद जगदेव प्रसाद को नमन कर साथियों के साथ यात्रा प्रारंभ करेंगे। पहले चरण में यात्रा औरंगाबाद, रोहतास,भोजपुर से होते हुए सारण तक जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में फजल इमाम मल्लिक, रामपुकार सिन्हा समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    जदयू आज मिशन 2025 का करेगा आगाज, संगठन की बैठक बुलाई 

    जदयू सोमवार को अपने मिशन 2025 का विधिवत आगाज करेगा। संगठन से जुड़े सभी स्तर के पदाधिकारियों की पार्टी प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में उन्हें विधिवत यह टास्क दिया जाएगा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ले अभी से ही उनकी सक्रियता किस स्तर की होगी।

    जदयू ने हाल ही में अपने प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ व विधानसभा प्रभारियों की नयी सूची जारी की है। प्रदेश पदाधिकारियों व विधानसभा पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद उनकी यह पहली बैठक भी है।

    जदयू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से यह अपडेट भी लेना है कि बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता किस तरह की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का संगठन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण बैठक में संबोधन तो होगा ही साथ ही साथ बूथ स्तर तक का फीडबैक भी लिया जाएगा।

    पूर्व के विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों की गतिविधि किस तरह की है इस पर भी चर्चा होगी। जदयू तो वैसे सभी विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी की बात कर रहा पर एनडीए में आने वाले समय में सीट शेयरिंग के फार्मूले के तहत कुछ सीटों काे छोड़ने की स्थिति भी संभव है।

    इस मुद्दे पर भी संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा होगी। जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को यह टास्क दिया जाएगा कि वे नीचे के स्तर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों की लोगों से नियमित चर्चा करें।

    नीतीश कुमार की योजनाएं सभी वर्ग के लिए हैं इसके बारे में लोगों को योजना का नाम लेकर बताने का टास्क दिया जाए। जाति आधारित गणना के साथ-साथ नीतीश कुमार के कार्यकाल में रोजगार व युवाओं के लिए क्या काम किए गए हैं इस बारे में भी बैठक में विस्तार से विमर्श होगा। 

    Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर…..

    October 9, 2026

    रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों के साथ किया श्रमदान, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जल कुंड की सफाई….

    October 9, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 9, 2026

    पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती….

    October 9, 2026

    सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 9, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.