Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»ट्रंप पर दो बार हुए हमले…….अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी पर उठ रहे सवाल
    विदेश

    ट्रंप पर दो बार हुए हमले…….अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी पर उठ रहे सवाल

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में दो बार हमले के प्रयास हुए है, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खडे हुए हैं। ट्रंप के बेटे ने हाल ही में बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता ट्रंप से नफरत करते हैं, लेकिन ऐसी नफरत हिंसा की ओर ले जाने वाली नहीं है। बयान से यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप के विरोधी अमेरिका में व्यापक हैं, जैसा कि हालिया चुनावी सर्वेक्षणों में दिखाई दिया है। हालाँकि, ट्रंप पर हुए हमलों के बाद सोशल मीडिया पर बहस कम नजर आ रही है। पहले हमले के दौरान सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि क्या ट्रंप ने खुद पर हमला करवाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की। इस बार के हमले के बाद, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हमले की निंदा कर ट्रंप की सुरक्षा में संतोष जताया है। भारत में भी जब किसी उम्मीदवार पर हमला होता है, तब सवाल उठते हैं कि क्या यह हमला स्वयं प्रायोजित किया गया है। भारतीय राजनीति में कभी-कभी छोटे-मोटे ओहदे वाले लोग सुरक्षा पाने के लिए इस तरह के हमले प्रायोजित करते हैं।
    पहले हमले में, ट्रंप के कान के पास से एक खतरनाक राइफल की गोली निकली थी, इस हमले में उनके कान से खून बहने लगा था। इसके एक महीने बाद ही ट्रंप पर दूसरी बार हमला हुआ। इससे राष्ट्रपति की सुरक्षा एजेंसी की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति को धरती का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है, और उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसी के पास कठोर प्रोटोकॉल होते हैं। एजेंट्स प्रशिक्षित होते हैं कि वे किसी भी हमले की स्थिति में अपने शरीर का घेरा बना कर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा करें। इन हमलों और सुरक्षा चूक की जांच से ही यह स्पष्ट होगा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहीं खामियां हैं या नहीं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.