Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चांदी के आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात आग , 3 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, लाखों का सामान जलकर खाक
    छत्तीसगढ़

    चांदी के आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात आग , 3 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, लाखों का सामान जलकर खाक

    By September 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग। जिले में चांदी के आभूषण बनाने वाली फैक्ट्री में बीती देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के चार मंजिला घर में काम कर रहे तीन लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से की है। दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गवली पारा स्थित सोने चांदी की फैकट्री में लगी भीषण आग लग गई है। उस फैक्ट्री को चार मंजिला एक घर में संचालित किया जा रहा था। आग पहले माले में लगने के बाद दूसरे माले तक पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग के जवानों ने फायर ब्रिग्रेड से पानी और फोम की बौछार मारकर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है। इसका पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री संचालक ने अभी तक मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और ना ही ये बताया है कि उसका कितना नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने छत पर लगे शेड को तोड़ा और वहां से बिल्डिंग के अंदर घुसे। इसके बाद दूसरी मंजिल पर फंसे दो पुरुष और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। अगर उन्हें निकालने और आग बुझाने में थोड़ी भी देर होती तो जनहानि हो सकती थी। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुंआ ही धुंआ भर गया था। जिस फैक्ट्री में आग लगी है वो चार मंजिला घर है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में ईवी स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया गया था। इस दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और स्कूटर में आग लग गई। यहां से आग धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में पहुंच गई।

    Related Posts

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….

    October 10, 2026

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिल रही त्वरित सहायता…..

    October 10, 2026

    सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत, छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए….

    October 10, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.