Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बिहार में NIA की 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4.3 करोड़ रुपये और 10 हथियार बरामद
    राज्य

    बिहार में NIA की 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4.3 करोड़ रुपये और 10 हथियार बरामद

    By September 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    National Investigation Agency (NIA) ने गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ अपनी जांच के सिलसिले में बिहार में छापेमारी की। NIA ने बताया कि बिहार में पांच स्थानों पर तलाशी की गई। NIA ने भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में कथित संलिप्तता की जांच को लेकर गया और कैमूर जिले में कुल पांच जगहों पर तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, नकदी और डिजिटल डिवाइस बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री में अलग-अलग बोर के दस हथियार, 4.03 करोड़ रुपये नकद, विभिन्न डिजिटल उपकरणों के साथ आपत्तिजनक दस्तावेज शामिल हैं। मगध जोन में प्रतिबंधित संगठन को पुनर्जीवित करने और मजबूत करने की CPI (माओवादी) की साजिश को नाकाम करने के उद्देश्य से किए गए अभियान के तहत राज्य के गया और कैमूर जिलों में कुल पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। साजिश मामले में तीन संदिग्धों के घरों और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई, NIA की जांच में पाया गया कि तीनों मगध क्षेत्र में अपनी नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए CPI (माओवादी) के नेताओं को धन और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे।

    एक साल पहले शुरू हुआ था मामला
    मामला 7 अगस्त 2023 को औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से CPI (माओवादी) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से शुरू हुआ था। आरोपियों रोहित राय और प्रमोद यादव के पास से हथियार और गोला-बारूद के साथ-साथ CPI (माओवादी) मगध क्षेत्रीय संगठन समिति से संबंधित पुस्तिकाएं बरामद की गई थीं। 26 सितंबर 2023 को जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस साल फरवरी में रोहित और प्रमोद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने वाली एजेंसी ने पाया कि दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में CPI के खत्म हो रहे आंदोलन को फिर से जिंदा करने और इसकी हिंसक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे। 

    छह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
    मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने मार्च 2024 में आरोपी अनिल यादव उर्फ ​​अंकुश और CPI (माओवादी) पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा के खिलाफ पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया था। जुलाई में अपने दूसरे पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने एक अन्य आरोपी अनिल यादव उर्फ ​​छोटा संदीप का नाम भी दर्ज किया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

    पूर्व MLC के घर भी छापा
    NIA ने बिहार विधान परिषद की एक पूर्व सदस्य MLC) सहित दो लोगों के परिसरों पर तलाशी ली। NIA के अधिकारियों ने गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व MLC मनोरमा देवी और गोइंथा गांव में द्वारिका यादव के परिसरों में तलाशी ली। अधिकारी MLC की कार्रवाई के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। मनोरमा देवी से जुड़े परिवार के सदस्यों को पहले भी CPI (माओवादी) के कैडरों के साथ संबंध के आरोप में जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था। कई बार प्रयास किये जाने के बावजूद मनोरमा देवी इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकीं। गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP आशीष भारती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘NIA ने गया में अपने तलाशी अभियान के लिए जिला पुलिस से सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। जिसे केंद्रीय जांच एजेंसी को मुहैया कराया गया था।’’

    Related Posts

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….

    October 10, 2026

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिल रही त्वरित सहायता…..

    October 10, 2026

    सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत, छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए….

    October 10, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.