Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»घर के मेन गेट पर लगाएं ये चीजें… दूर रहेगी बुरी नजर, परिवार की सारी बाधाएं होंगी खत्म
    धर्म

    घर के मेन गेट पर लगाएं ये चीजें… दूर रहेगी बुरी नजर, परिवार की सारी बाधाएं होंगी खत्म

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    घर की सुख-समृद्धि (Prosperity) और परिवार के सदस्यों की ख़ुशी (Happiness) के लिए लोग घर में और घर के मेन  गेट (Main gate) पर कई सारी चीजें लगाते हैं. लेकिन ज्यादातर ये चीजें त्योहारों के अवसर पर ही लगाई जाती है. जबकि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार इन चीजों को किसी विशेष अवसर पर ही नहीं अगर नॉर्मल दिनों में भी आजमाया जाये तो भी ये बेस्ट रिजल्ट दे सकते हैं. तो आइये जानते हैं वास्तु एक्सपर्ट दिव्या छाबड़ा से कि घर की सुख-समृद्धि और परिवार के सदस्यों की खुशहाली के लिए आप किन चीजों को मेन गेट पर लगा सकते हैं…

    वास्तु के अनुसार मेन गेट पर क्या लगाएं-

    गणेश जी की प्रतिमा लगाएं
    घर में खुशहाली आये और घर-परिवार की सारी बाधाएं दूर हो जाएं. इसके लिए आप घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर भगवान श्री गणेश की दो प्रतिमाएं लगाएं. ये प्रतिमाएं इस तरह से लगी होनी चाहिए जिससे दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे.

    तुलसी का पौधा रखें
    धन-धान्य में वृद्धि हो इसके लिए घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें. इस पौधे को रोजाना जल अर्पित करें और शाम के समय पौधे के  नीचे घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही  “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप भी करें.

    तोरण लगाएं
    सुख-समृद्धि का वास घर में हो इसके लिए घर के मेन गेट पर तोरण जरूर लगाएं. अगर ये तोरण आम, अशोक या पीपल के पत्तों से बना हो तो ये और भी शुभ माना जाता है.

    मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाएं
    केवल दिवाली या किसी और त्योहार पर ही नहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार नार्मल दिनों में भी घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं अगर आप सुबह के समय मुख्य द्वार पर आटे से रंगोली भी बनाएं, तो ये घर में धन-सम्पदा और खुशहाली लाने के लिए बेहतर तरीका हो सकता है.

    स्वास्तिक चिन्ह बनायें
    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर रोजाना स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनायें. इसके साथ ही अगर आप स्नान करने के बाद घर की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं तो ये घर में सुख-समृद्धि लाने में आपकी मदद करेगा.

    घोड़े की नाल लगाएं
    घर की परेशानियों और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं. मान्यता के अनुसार नाल को शुक्रवार के दिन घर पर लाएं और इसको पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रख दें. अगले दिन शनिवार को नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगा दें.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.