Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हाथियों के दल में शामिल हुए दो नन्हे मेहमान, कुनबे के साथ बढ़ता नुकसान;पांच दिन रौंदी में धान की फसलें
    छत्तीसगढ़

    हाथियों के दल में शामिल हुए दो नन्हे मेहमान, कुनबे के साथ बढ़ता नुकसान;पांच दिन रौंदी में धान की फसलें

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाथियों के दल में शामिल हुए दो नन्हे मेहमान, कुनबे के साथ बढ़ता नुकसान;पांच दिन रौंदी में धान की फसलें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाथियों की संख्या बढ़ने के साथ हाथी मानव द्वंद्व भी बढ़ रहा है। कोरबी के निकट जंगल में हाथियों के डेरा डालने से वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतत सतर्क किया जा रहा है। जिले के वनांचल क्षेत्र में हाथी-मानव द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    वर्ष दर वर्ष बढ़ती हाथियों संख्या, वन क्षेत्र की जमीन पर लोगों का कब्जा

    अंबिकापुर के घने जंगल से कटघोरा व कोरबा वन मंडल होते हुए धरमजयगढ़ वन क्षेत्र तक हाथियों का कारिडोर कई वर्षों से है। अभी भी हाथी इसी मार्ग से आना- जाना करते हैं। विगत पांच वर्षों से हाथियों ने पसान क्षेत्र को अपना स्थाई ठिकाना बनाना शुरू किया है। इस दौरान क्षेत्र में इनकी संख्या 34 थी। वर्ष दर वर्ष संख्या बढ़ती जा रही है।

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई व वन क्षेत्र की जमीन पर लोगों का बढ़ते बेजा कब्जा से हाथियों का विचरण क्षेत्र अब छोटा पड़ने लगा है। चार, साल, गुंजा के छाल व बांस हाथियों का प्रिय भोजन है। वनक्षेत्र में चारे की सुविधा नहीं होने से दल रिहायशी क्षेत्र की ओर कूच कर रहे हैं।

    50 हाथियों के एक ही स्थान में विचरण कटघोरा वनमंडल का कोरबी क्षेत्र के लोग इन दिनों दहशत में हैं। इस दल ने चार दिन के भीतर 43 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो हाथी रात के समय अलग-अलग हो जाते हैं, दिन होते ही फिर एक साथ दल में शामिल हो जाते हैं।

    हाथियों के गांव के करीब आगमन से डर, चोटिया में चक्का जाम

    हाथी से डरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को चोटिया चौक में चक्का जाम कर दिया था। गामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो पखवाड़े भर बाद फिर से प्रदर्शन करेंगे। माह भर में जा चुकी पांच की जानहाथी मानव द्वंद्व के बीच जनहानि का आंकड़ा भी बढ़ते जा रहा है।

    दल से बिछड़े हाथी ने ले ली पांच की जान

    पिछले माह के भीतर अकेले एक लोनर ने पांच लोगाें की जान ले ली है। वन क्षेत्र से भटक कर रिहायशी क्षेत्र में लोनर (दल से बिछड़ा हाथी) के आने से यह स्थिति निर्मित हुई है। जानमाल की क्षति के अलावा दल का विचरण क्षेत्र भी बढ़ रहा है। कोरबा वन क्षेत्र से निकलकर हाथियों के दल का जांजगीर व बिलासपुर क्षेत्र के अलावा कालरी क्षेत्र तक तक पहुंचकर उत्पात मचाना आने वाले समय के भयावह स्थिति का संकेत है।

    अभयारण्य में नहीं प्रगति

    98 करोड़ का हाथी अभयारण्य में नहीं प्रगति कोरबा व कटघोरा वन मंडल में बढ़ते हाथी प्रभाव को देखते हुए भाजपा के शासन काल में वर्ष 2014 में 98 करोड़ के हाथी अभयारण्य को सरकार हरी झंडी दी थी। योजना का उद्देश्य हाथियों के लिए वन क्षेत्र में उपयुक्त विचरण क्षेत्र विकसित करने के साथ हाथी मानव-द्वंद्व को रोकना था। वन क्षेत्र के नाम पर विकसित करने के नाम पर जंगल तो समृद्ध नहीं हुआ बल्कि जल संरक्षण और पौधारोपण के नाम पर विभागीय अधिकारियों ने सरकारी धन का बंदरबाट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    कटघोरा वनमंंडल में एक साथ 50 हाथी कोरबी के निकट जंगल में विचरण कर रहे हैं। दो नन्हे हाथी के आने से दल संवेदनशील हो गया है। दल ने पांच दिनों में 43 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिसका मुआवजा प्रकरण बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र की ओर न जाने के लिए सतर्क किया जा रहा है।अभिषेक दुबे, वन परिक्षेत्राधिकारी, केंदई

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    केतनपाल में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी…..

    June 10, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.