Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»यहां 4,02,960 घंटे जल चुका अखंड दीप, सालों से ज्योति प्रज्वलित, इस देवी मंदिर की अनोखी महिमा
    धर्म

    यहां 4,02,960 घंटे जल चुका अखंड दीप, सालों से ज्योति प्रज्वलित, इस देवी मंदिर की अनोखी महिमा

    By September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यहां 4,02,960 घंटे जल चुका अखंड दीप, सालों से ज्योति प्रज्वलित, इस देवी मंदिर की अनोखी महिमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड के पलामू में दक्षिणेश्वर काली का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां 4 लाख से भी ज्यादा घंटे से अखंड दीप जल रहा है. सालों से जल रहा यह दीपक लोगों की आस्था का प्रतीक है. मुराद पूरी होने पर लोग यहां घी का दान करते हैं, ताकि दीया अखंड रूप से जलता रहे.
    पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा चौक समीप स्थित भगवती भवन में मां दक्षिण काली का दरबार है. मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है. यहां पान, कसैली और नारियल से पूजा की जाती है. नारियल की बलि देकर श्रद्धालु अपनी मनोकामना मांगते हैं. वहीं, मनोकामना पूर्ण होने पर मां का श्रृंगार कराते हैं और घी दान करते हैं.
    मंदिर के पुजारी शिबुल बाबा ने लोकल 18 को बताया कि यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है, जहां 1965 में मां दक्षिणेश्वर काली की स्थापना कराई गई थी. धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का लगाव मंदिर से बढ़ता गया. 1978 में स्थानीय निवासी पप्पू सहानी द्वारा मंदिर को विस्तार करते हुए यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराई गई. साथ में राधा-कृष्ण दरबार, शीतला माता दरबार, भगवान शंकर माता पार्वती दरबार और हनुमानजी की स्थापना कराई गई. मंदिर में अखंड दीप प्रज्वलित किया गया जो आज तक जल रहा है.
     पुजारी ने आगे बताया कि इस मंदिर में सभी देवताओं का दरबार है. यहां आने पर मां से मांगी हुई हर मुराद श्रद्धालुओं की पूरी होती है. मंदिर परिसर में 1978 से अखंड दीप जल रहा है. कार्तिक मास के शुल्क पक्ष के दिन अखंड दीप को प्रज्वलित किया गया था, जो अब तक 4,02,960 घंटे जल चुका है. कोई भी श्रद्धालु अखंड दीप जलाना चाहता है तो 24 घंटे या 48 घंटे का दीप जला सकता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी…..

    May 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात…

    May 26, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई मजबूती- नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण: राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि….

    May 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.