Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रात के समय पति करता था, गंदी डिमांड प्रताड़ित पत्नि पहुंची थाने
    मध्यप्रदेश

    रात के समय पति करता था, गंदी डिमांड प्रताड़ित पत्नि पहुंची थाने

    By September 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंकार करने पर पति, सास और देवर करने लगे दहेज के लिये प्रताड़ित

    भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र की बैरसिया पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया है। सूत्रो के अनुसार पति की गंदी डिमांड का इंकार करने पर वह प्रताड़ित होने लगी। तंग आकर वह अपने मायके आ गई। पति उसे लेने नहीं आया इसके बाद वह पुलिस थाने जा पहुंची। पुलिस सूत्रों से मिली के अनुसार 27 वर्षीय पीड़ीता देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना इलाके की रहने वाली हैं। करीब 8 साल पहले उसकी शादी शहरी क्षेत्र में स्थित निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी, उसका पति ड्रायवरी का काम करता है। उसका एक 3 साल का लड़का भी है। विवाहिता को शादी के बाद ससुराल में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन पति संबध बनाते समय उसे एक गंदा काम करने के लिए दबाव डालते हुए विवश कर देता था। काफी समय तक तो पीड़ीता पति की यह हरकत बर्दाश्त करती रही लेकिन बाद में उसने पति का विरोध करते ऐसी हरकत करने से मना किया। इतना ही नहीं पीड़ीता ने पति की हरकत के बारे में अपनी सास को बताते हुए कहा कि उसे ऐसी हरकतो से काफी झिझक होती है, और वह ऐसा नहीं कर सकती। लेकिन सास ने उसका पक्ष लेने के स्थान पर उसे ही खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि शादी के बाद पत्नी को पति के कहे अनुसार ही चलना होता है। इस विवाद के बाद हुए मनमुटाव के बाद पारिवारिक कलह होनी शुरु हो गई। पीड़ीता का आरोप है कि उसका पति सहित सास और देवर मिलकर उसके साथ मौका मिलने पर अभद्र व्यवहार करते हुए कमेंटस करने लगे। तंग आकर पीड़िता मायके आकर रहने लगी। बताया गया है की महिला के परिवार वालो द्वारा समझाइश देने पर भी जब आरोपी पति उसे ले जाने को तैयार नहीं हुआ तब विवाहिता थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ीता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास सहित देवर को भी आरोपी बनाते हुए दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है।

    Related Posts

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2026

    ’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

    October 8, 2026

    ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….

    October 8, 2026

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….

    October 8, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    October 8, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि, राजनांदगांव क्षेत्र में 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 19.46 करोड़ की राहत……

    October 8, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.