Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट सपोर्ट मिशन और आकांक्षी सम्पूर्णता अभियान की राज्य में प्रगति की समीक्षा
    छत्तीसगढ़

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट सपोर्ट मिशन और आकांक्षी सम्पूर्णता अभियान की राज्य में प्रगति की समीक्षा

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट सपोर्ट मिशन और आकांक्षी सम्पूर्णता अभियान की राज्य में प्रगति की समीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में राज्य सपोर्ट मिशन और संपूर्णता अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित किया गया। जिसमें नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर भी शामिल हुई।

    बैठक में मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य सचिव ने बताया कि संपूर्णता अभियान व स्टेट सपोर्ट मिशन में पिछले कुछ समय में राज्य द्वारा कई सफलताएँ हासिल की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इन उपलब्धियों को और बढ़ावा दें और योजनाओं की कार्यान्वयन प्रक्रिया को तेज करें। उन्होंने प्रगति की नियमित समीक्षा व चुनौतियों के त्वरित समाधान हेतु सभी अधिकारियों को निर्देेशित किया।

    मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को जागरूक करना भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे विभिन्न माध्यमों का उपयोग करके जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि लोग अपनी आवश्यकताओं और अधिकारों के प्रति सचेत हो सकें।  मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने और जागरुकता प्रसार के लिए प्रेरित भी किया।

    आकांक्षी जिलों के कलेक्टर्स ने संपूर्णता अभियान में प्रगति की जानकारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दी। बैठक में जिला कलेक्टर्स ने बताया कि कैसे उन्होंने सम्पूर्णता अभियान के तहत लक्षित लाभार्थियों तक पहुँचने के लिए नई रणनीतियाँ अपनाई हैं। कुछ विभागों ने साझा किया कि उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करके सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाया है, जबकि अन्य ने समुदाय आधारित पहल की जानकारी दी।

    महानिदेशक नीति आयोग, भारत सरकार श्रीमती निधि छिब्बर ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान न केवल योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता है, बल्कि इसे वास्तविकता में लाने के लिए अधिकारियों को भी सक्रिय रूप से काम करना होगा। उनके अनुसार, इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास के नए आयाम खोले जा सकते हैं।

    श्रीमती छिब्बर ने स्टेट सपोर्ट मिशन अंतर्गत राज्य में मॉनिटरिंग एवं इवैल्युवेशन युनिट की स्थापना व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डी.एम.ई.ओ. (डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एण्ड इवैल्युवेशन युनिट) से हर संभव सहायता प्रदाय हेतु आश्वस्त किया। बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, विश्र विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, योजना सचिव श्री अंकित आनंद, सुशासन विभाग के संयुक्त सचिव श्री प्रभात मलिक एवं नीति आयोग सदस्य सचिव डॉ नीतू गोरडिया  व और संबंधित जिला कलेक्टर्स ने भाग लिया।

    Related Posts

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

    May 27, 2026

    ‘नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप करें निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन पुलों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की….

    May 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.