Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सुसाइड नोट में लिखा” मुझे आत्माओ ने घेर लिया है, यह शरीर छोड़ रहा हुं”
    मध्यप्रदेश

    सुसाइड नोट में लिखा” मुझे आत्माओ ने घेर लिया है, यह शरीर छोड़ रहा हुं”

    By September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रेत बाधा के साये से घिरने के संदेह में युवक ने फांसी लगाई

    भोपाल। पुराने शहर के स्टेशन बजरिया थाना इलाके में प्रेत बाधा के साये से घिरे होने के संदेह में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का खुलासा करीब दो-तीन दिन बाद उस समय हुआ जब उसके कमरे से दुर्गंध आने लगी। पुलिस के अनुसार मूल रुप से बैतूल जिले का रहने वाला तरुण शर्मा पिता रामशंकर शर्मा (28) निजी काम करता था। वह बीते करीब तीन महीने से थाना इलाके के खुशीपुरामें किराए से रह रहा था। मकान मालिक अनिल कुमार पाल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनके किराएदार तरुण के कमरे से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया। अंदर जाकर देखने पर तरुण की लाश बुरी हालत में फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। पुलिस के मुताबिक करीब दो से तीन दिन पुरानी होने के कारण शव डिकंपोज होने लगा था। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को  पीएम के लिए मर्चुरी भेजते हुए उसके परिवार वालो को सूचना दे दी। परिवार वालो के आने पर शव का पीएम कराया जायेगा। पुलिस सूत्रो के अनुसार कमरे की छानबीन के दौरान एक पत्र मिला है, जिसमें लिखा है, मुझे पॉच आत्माओ ने घेर लिया है, यह शरीर छोड़कर में अपने मूल शरीर में जा रहा हुं, कुछ लोगो ने मुझे परेशान कर रखा है, उनसे भी मुझे छुटकाराय चाहिये। पत्र के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मृतक खुद पर प्रेत बाधा के साये से मानसिक रुप से अवसाद में होगा। हांलाकि पत्र से आत्महत्या  का कारण साफ नहीं हो रहा है। आगे की जॉच में  पुलिस उसके परिवार वालो के बयान दर्ज करने के साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

    Related Posts

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2026

    ’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

    October 8, 2026

    ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….

    October 8, 2026

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….

    October 8, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    October 8, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि, राजनांदगांव क्षेत्र में 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 19.46 करोड़ की राहत……

    October 8, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.