Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»सैम एलियट का शानदार प्रदर्शन, 8 ओवर में 7 विकेट
    खेल

    सैम एलियट का शानदार प्रदर्शन, 8 ओवर में 7 विकेट

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर एक बार फिर अपने पूरे रंग में है. भारत समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टॉप इंटरनेशनल टीम अलग-अलग फॉर्मेट के मुकाबलों में लगी हुई हैं, जिन पर सबकी नजरें हैं. इससे अलग डॉमेस्टिक टूर्नामेंट भी हो रहे हैं, जहां कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के डॉमेस्टिक लिस्ट-ए टूर्नामेंट वनडे कप में सोमवार को ऐसा ही एक हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला, जहां तेज गेंदबाज सैम एलियट ने सिर्फ 8 रन पर 7 विकेट हासिल कर लिए. इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी टीम को जीत तक पहुंचाने में योगदान दिया.

    सिर्फ 8 रन पर झटके 7 विकेट
    जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है, वहीं उसके घर में भी वनडे टूर्नामेंट चल रहा है. इसी टूर्नामेंट में सोमवार 23 सितंबर को मेलबर्न में हुए मुकाबले में विक्टोरिया के सैम एलियट ने तहलका मचा दिया. मेलबर्न के जंक्शन ओवल की हरी-भरी पिच पर खेले गए इस मुकाबले में बड़े स्कोर नहीं बने और उसकी वजह एलियट की घातक गेंदबाजी थी. लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने तस्मानिया की बल्लेबाजी की तबाह कर दिया और पूरी टीम सिर्फ 126 रन पर ढेर हो गई. चौथे नंबर पर बॉलिंग के लिए आए एलियट के कहर से पहले ही तस्मानिया ने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तो बस सैम एलियट का ही नाम स्कोरबोर्ड पर हर विकेट के आगे दिखता रहा. 11वें ओवर में बॉलिंग के लिए आए एलियट ने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया था. इसके बाद अपने 8 ओवर में अगले 7 विकेट चटका दिए. एक वक्त पर एलियट ने सिर्फ 6.2 ओवर की गेंदबाजी में ही 7 विकेट चटका दिए थे, जबकि उनके खिलाफ सिर्फ 8 रन बने थे. उनकी आखिरी 8 गेंदों पर 4 रन आए और इस तरह एलियट ने पारी का अंत 8 ओवर में 12 रन देकर 7 विकेट के साथ किया. एलियट की ये गेंदबाजी वनडे कप के 55 साल के इतिहास में दूसरा सबसे शानदार प्रदर्शन है.

    दूसरा बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस
    हालांकि एलियट 20 साल पहले बने रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए. 2004 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ पेसर शॉन टैट ने 43 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने जॉश हेजलवुड (7/36) और मिचेल स्टार्क (6/25) जैसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ दिया. अगर इतना काफी नहीं था, एलियट ने इसके बाद बल्लेबाजी में भी अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाई. रनचेज के दौरान विक्टोरिया ने सिर्फ 72 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, जब 8वें नंबर पर एलियट बैटिंग के लिए आए. उन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 19 रन की पारी खेली और कप्तान विल सदरलैंड (36) के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.