Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली एयर ट्रेन, DIAL ने जारी किया टेंडर
    राज्य

    दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली एयर ट्रेन, DIAL ने जारी किया टेंडर

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली एयर ट्रेन, DIAL ने जारी किया टेंडर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली एयरपोर्ट के Terminal-1 से Terminal-2/3 जाना एक सिर दर्द बन गया है। कभी-कभी जाम के झाम की वजह से लोग वक्त पर अपने टर्मिनल नहीं पहुंच पाते हैं और उनकी फ्लाइट छूट जाती है। हालांकि कुछ सालों बाद T1 से T2 जाना मिनटों का खेल होगा। Delhi International Airport Limited (DIAL) ने Terminal 1 और Terminal 2/3 के बीच सफर को आसान बनाने के लिए एक ऑटोमेटेड पीपल मूवर (APM) बनाने का फैसला किया है। यह एयर ट्रेन 7.7 किलोमीटर लंबी होगी और T1, T2/3, एयरोसिटी और कार्गो सिटी में रुकेगी। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट 2027 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

    DIAL ने जारी किया एयर ट्रेन का टेंडर
    इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा, खासकर उन लोगों को जो एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल जाना चाहते हैं। अभी तक DTC बसों से जाना पड़ता था जो काफी समय लेता था। नई एयर ट्रेन से यह सफर कुछ मिनटों में पूरा होगा। DIAL ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है और उम्मीद है कि अक्टूबर-नवंबर तक बोली लगनी शुरू हो जाएगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह 2,000 करोड़ रुपये से कम हो सकती है।

    सरकार ने खारिज किया छह स्टॉप का प्रस्ताव
    DIAL ने पहले इस एयर ट्रेन के लिए छह स्टॉप बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। सरकार का मानना था कि इतने सारे स्टॉप होने से T1 और T2/3 के बीच सफ़र का समय बढ़ जाएगा। DIAL का इतने स्टॉप बनाने का मॉडल, जिसमें एयरोसिटी में दो स्टॉप शामिल हैं, न केवल T1 और T2/3 के बीच यात्रा के समय को बढ़ाएगा बल्कि गैर-टर्मिनल स्टॉप पर फुलप्रूफ सुरक्षा की भी आवश्यकता होगी।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एयर ट्रेन हो सकती है मुफ्त
    बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और हर साल 7 करोड़ से ज्यादा यात्री यहां से आते-जाते हैं। अगले 6-8 सालों में इस संख्या के दोगुनी होने की उम्मीद है। ऐसे में टर्मिनलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। दुनिया भर के हवाई अड्डों पर एयर ट्रेन मुफ्त में चलती हैं। भारत में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की लागत एयरलाइंस से ली जाने वाली लैंडिंग और पार्किंग फीस से वसूल की जाती है।

    शटल बसों की आवश्यकता को कम करेगी
    एयर ट्रेन, जिसे ऑटोमेटेड पीपल मूवर (APM) भी कहा जाता है, एक स्वचालित ट्रेन प्रणाली है जो हवाई अड्डों पर विभिन्न टर्मिनलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक तेजी से और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाना है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रेन की सुविधा से यात्रियों को शटल बसों की आवश्यकता कम हो जाएगी और वे तेजी से एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे।
     

    Related Posts

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026

    वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल, दो दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन हुआ आसान और आत्मनिर्भरता को मिला बल…..

    July 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.