Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर भीषण मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर भीषण मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका

    By September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया जिसके बाद फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से तीन ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है।

    मुठभेड़ की पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज पुरे मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं। मुठभेड़ जारी है। जवानों की ओर से तगड़ी जवाबी कार्रवाई जारी है। अभी एक दिन पहले ही दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कुल 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया था। रविवार को सरेंडर करने वालों में तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक स्थिति में नजर आने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के ऐलान के बाद लगातार बस्तर के अलग-अलग जिलों में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन कर नक्सली संगठनों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। बस्तर के नारायणपुर जिले में एसपी प्रभात कुमार लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक के बाद एक सफल ऑपरेशन करते जा रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में रविवार को एक पुरुष और तीन महिला नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। पड़ोसी सुकमा जिले के रहने वाले इन नक्सलियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन चारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि इनका पुनर्वास लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत किया जाएगा। वहीं वीजापुर जिले में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इस साल अब तक 178 नक्सलियों ने सरेंडर किया है जबकि 378 गिरफ्तार किए गए हैं।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद….

    October 11, 2026

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित हुआ ‘शुभ प्रस्ताव’; प्रेस वार्ता में हुआ खुलासा…..

    October 11, 2026

    CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक….

    October 11, 2026

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.