Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के गुमगराकला गांव में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के गुमगराकला गांव में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

    By September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के गुमगराकला गांव में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अम्बिकापुर
    स्वच्छता ही सेवा अभियान की लहर बुधवार को आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के गुमगराकला गांव पहुंची जहां विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व और कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वच्छाग्राही दीदियों के साथ जनप्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों और ग्रामीण जन ने बाजार क्षेत्र में सफाई की। इस क्षेत्र का चयन ब्लैक स्पॉट के रूप में किया गया है। दीदियों और ग्रामीणों को अपने घर, मोहल्ले के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की समझाइश दी गई।

    इस अवसर पर विधायक अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को स्वभाव बनाने का परिणाम है कि लखनपुर क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप पहले की तुलना में कम हुआ है। स्वच्छता सीधे स्वास्थ्य से जुड़ी है। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी स्वच्छता को गंभीरता से लेते हुए अभियान के थीम स्वरूप स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता को अपनाएं। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, मोहल्ले से करें। स्वच्छाग्राही दीदियों द्वारा यूजर चार्ज लेने की शुरुआत की जा रही है। इसमें सहयोग करें, कचरे को बाहर ना फेंके। कचरा कलेक्शन करने दीदियां घर घर पहुंचेंगी, उन्हें ही कचरा दें। स्वच्छता के महत्व को पहचानें।

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, दीदियों ने बताए हाथ धुलाई के नियम
    कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसमें विधायक अग्रवाल, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले एवं खंड स्तरीय अधिकारी, स्वच्छाग्राही दीदियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। वृक्षारोपण के पश्चात स्वच्छाग्राही दीदियों ने हाथ धुलाई के नियम भी बताए। उन्होंने सबके समक्ष हाथ धोने का महत्व और धुलाई की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

    विधायक अग्रवाल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता रैली निकाल दुकानों में जाकर लोगों को दी समझाइश
    कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल ने मौजूद सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई जिसमें स्वयं स्वच्छता को अपनाने के साथ 100 और लोगों को प्रेरित करने, स्वयं गंदगी ना करने और किसी अन्य को भी ना करने देने की शपथ ली गई। उन्होंने स्वच्छता रैली का नेतृत्व करते हुए दुकानों में स्वयं जाकर लोगों से गंदगी ना करने और स्वच्छता बनाए रखने हेतु दीदियों का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान विधायक अग्रवाल ने स्वच्छाग्राही दीदियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने सफाई मित्रों, दीदियों के लिए आयोजित सुरक्षा शिविर का भी अवलोकन किया और इसका लाभ लेने लोगों से अपील की।

    इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, एसडीएम बनसिंह नेताम, एपीओ श्रीमती स्वेच्छा सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रोशन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
     

    Related Posts

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

    May 27, 2026

    ‘नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप करें निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन पुलों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की….

    May 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.