Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»साइबर ठगी का मामला, इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    राज्य

    साइबर ठगी का मामला, इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साइबर ठगी का मामला, इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में एक बैंक कर्मचारी समेत दो आरोपियों को साइबर थाना पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी के एक मामले में जांच के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस थाने में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि मोटे मुनाफे का लालच देकर शेयर बाजार में इंवेस्ट कराकर उससे साइबर ठगों ने पौने दो करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।

    पुलिस ने 39.60 लाख रुपये की रिकवरी की
    सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए उन बैंक खातों के रिकॉर्ड खंगाले, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। अलग-अलग बैंक खातों में पीड़ित द्वारा ट्रांसफर किए गए कुल रुपयों में से 39.60 लाख रुपये फ्रीज कराकर पुलिस ने पीड़ित को वापस भी दिलवा दिए थे। इसी कड़ी में जांच करते हुए पुलिस टीम ने 23 सितंबर को दो आरोपियों मुकुल सुहालका (26) निवासी सेक्टर-11 गिरवा उदयपुर सर्कल, राजस्थान और प्रहलाद (24) निवासी नई आबादी पुठोली जिला चित्तौडगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।

    ठगी के पीछे का नेटवर्क
    आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुकुल पहले इंडसइंड बैंक उदयपुर की सेक्टर-6 शाखा में काम करता था। पौने दो करोड़ की ठगी के मामले में प्रयोग किया गया बैंक खाता, आरोपी मुकुल के माध्यम से ही खुलवाया गया था। आरोपी मुकुल ने खाता धारक से बैंक खाता लेकर उक्त आरोपी प्रहलाद को दिया था। प्रहलाद ने वह बैंक खाता अन्य आरोपी को उपलब्ध करवाया था। आरोपी ने खाते को साइबर ठगों को 70 हजार रुपये में बेच दिया था।

    नौ आरोपियों की गिरफ्तारी
    सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों हार्दिक जैन, गजेंद्र ओड, धर्मेंद्र ओड, भेरूलाल शर्मा, गोविंद सिंह, मदन माली, सुवासिया हर्षिल, प्रहलाद और मुकुल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करते हुए ठगी की रकम को बरामद किया जाएगा।

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.