Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बोइरपड़ाव से अच्छी खबर : नेचर कैंप के आसपास चीतल, जंगली सूअर, भालू, तेंदुआ और मोर झुंड, बढ़ीआबादी
    छत्तीसगढ़

    बोइरपड़ाव से अच्छी खबर : नेचर कैंप के आसपास चीतल, जंगली सूअर, भालू, तेंदुआ और मोर झुंड, बढ़ीआबादी

    By September 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बोइरपड़ाव से अच्छी खबर : नेचर कैंप के आसपास चीतल, जंगली सूअर, भालू, तेंदुआ और मोर झुंड, बढ़ीआबादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
     जंगल में विचरण के दौरान किसी तरह की बाधा न आए इसलिए पर्यटकों के भ्रमण पर शिकंजा कसा जा रहा है। कैंप बंद कर दिया गया है। वहीं इसके पीछे जहां झरना है, वहां पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा रही है। विभाग मान रहा है कि मानव दखलअंदाजी जितनी कम होगी, इस जंगल में जानवर भी बढ़ेंगे।

    यह वन क्षेत्र बिलासपुर वन मंडल का ही हिस्सा है। शहर से 55 किमी दूर स्थित बोइरपड़ाव में नेचर कैंप बनाया गया है। जहां पर्यटकों के ठहरने के लिए छह टेंट बने हैं। टेंट के अंदर पलंग, बाथरूम, कुर्सी- टेबल समेत तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई है। लेकिन, वर्तमान में टेंट की बुकिंग बंद कर दी गई है। वजह वन्य प्राणियों की मौजूदगी है। लगातार कैंप और इसके आसपास के जंगल में वन्य प्राणी विचरण करते नजर आ रहे हैं।

    पहले भी खोंदरा के जंगल में जानवर थे। पर कभी- कभार ही नजर आते थे। कैंप के आसपास तो कभी भी वन्य प्राणियों का मूवमेंट नहीं रहा है। लेकिन, अब चीतल, मोर, जंगली सूअर और कई बार तेंदुआ की आहट हो चुकी है। ग्रामीणों के साथ-साथ वन कर्मियों ने उसे देखा है। जिस तरह लगातार वन्य प्राणी की मौजूदगी इस क्षेत्र में बढ़ी है। विभाग का मानना है कि उन्हें यहां का वातावरण रास आ रहा है। उन्हें पर्याप्त आहार मिल रहा है और जलस्त्रोत भी प्रचुर मात्रा में हैं। यदि पर्यटन कम हो जाए तो वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ेगी।

    अब किए जा रहे ये उपाय

    बोइरपड़ाव खोंदरा गांव से लगा हुआ है। इस वजह से ग्रामीणों की इस क्षेत्र में मौजूदगी रहती है। पर्यटकों को तो रोका जा सकता है। लेकिन, ग्रामीणों को रोक पाना या उन पर 24 घंटे निगरानी असंभव है। इसे देखते हुए ही विभाग ने यह निर्णय लिया है कि जहां-जहां वन्य प्राणी देखे गए, वहां वन्य प्राणी विचरण क्षेत्र के बोर्ड लगाए जाएंगे। जिसे पढ़कर लोग इस क्षेत्र में जाने से बचेंगे।

    पर्यटन बंद करने की एक वजह यह भी

    नेचर कैंप व पर्यटन बंद करने के पीछे विभाग का एक उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा भी है। नेचर कैंप को सामान्य तार से घेरा गया है। इसलिए कभी भी वन्य प्राणी आसानी से कैंप के अंदर पहुंच जाते हैं। इस वजह से कभी उन्हें खतरा हो सकता है।

    वन्य प्राणियों की मौजूदगी की यह है वजह

    वन विभाग का मानना है कि बोइरपड़ाव या खोंदरा सर्किल में आज यदि वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ रही है, तो उसकी वजह विभाग की ओर से इस क्षेत्र में किए जा रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य है। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत यहां कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिसके कारण जंगल घना हुआ है। इसके अलावा राज्य सरकार की नरवा, घुरुवा व बाड़ी योजना भी कारगर साबित हुई। यहां नरवा योजना के तहत परकुलेशन टैंक व तालाब निर्माण किए गए हैं। इस कार्य से वन क्षेत्र में जल स्त्रोत बढ़े हैं और वन्य प्राणियों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता।

    खोंदरा सर्किल के बोइरपड़ाव में बने नेचर कैंप को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह वन्य प्राणियों की मौजूदगी है। इस क्षेत्र में भालू, तेंदुआ, चीतल, जंगली सूअर के अलावा अन्य जानवर लगातार दिख रहे हैं। पर्यटकों की मौजूदगी से वह स्वच्छंद विचरण नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा पर्यटकों को भी खतरा हो सकता है। अभिनव कुमारउपवनमंडलाधिकारी, बिलासपुर वनमंडल

    Related Posts

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, कलेक्टर और डीएफओ ने किया औचक निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी….

    May 27, 2026

    ‘नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप करें निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन पुलों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की….

    May 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.