Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»JSSC CGL 2024: राज्यपाल ने सीजीएल परीक्षा की जांच का दिया आदेश, CM को भेजा लेटर
    राज्य

    JSSC CGL 2024: राज्यपाल ने सीजीएल परीक्षा की जांच का दिया आदेश, CM को भेजा लेटर

    By September 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    JSSC CGL 2024: राज्यपाल ने सीजीएल परीक्षा की जांच का दिया आदेश, CM को भेजा लेटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यथिर्यों द्वारा लगाए जा रहे अनियमितता के आरोप की जांच का आदेश दिया है। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने अभ्यर्थियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन की प्रति भेजते हुए उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

    अभ्यर्थियों ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से मिलकर 21-22 सितंबर को हुई इस परीक्षा में कई अनियमितता के आरोप लगाए थे। अभ्यर्थियों का आरोप हैं कि 22 सितंबर को हुई परीक्षा में गणित और तर्कशक्ति विषय के 20 प्रश्नों में 16 प्रश्न क्रमश: वर्ष 2018 और 2022 की कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में भी पूछे गए थे।

    पाई गई थी कई गड़बड़ी

    उसी परीक्षा से एकमुश्त प्रश्न इस परीक्षा में भी पूछना अनियमितता है। साथ ही 21 सितंबर को हुई परीक्षा में तर्कशक्ति विषय में 17 प्रश्न हूबहू कर्मचारी चयन आयोग की 28 अगस्त 2016 में स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे गए थे। अभ्यर्थियों ने अपने ज्ञापन में कुछ केंद्रों के बाहर एक छात्र द्वारा फोन पर उत्तर लिखने की भी शिकायत करते हुए उनसे पूछताछ कर जांच की मांग की है।

    धनबाद के कुमार बीएड कालेज के बाहर भी एक छात्र द्वारा उत्तर लिखे जाने की शिकायत की गई है। हालांकि प्रश्नों के रिपीट होने के आरोप पर आयोग का कहना है कि ऐसा हो सकता है, क्योंकि प्रश्नपत्र छह प्रश्नपत्रों में रैंडम चयन किए जात हैं। वहीं, आयोग ने इस परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से इन्कार किया है।

    जेएसएससी ने रखी है बात, राजनीति नहीं हो – झामुमो

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यपाल द्वारा कर्मचारी आयोग की परीक्षा की जांच संबंधी आदेश पर कहा कि कर्मचारी चयन आयोग ने आरोपों पर अपनी बातें रखी है। आयोग सारे साक्ष्य देख रहा है। फोरेंसिक जांच भी होगी। राज्यपाल अभी नए आए हैं। वे राज्य में घूम भी रहे हैं।

    चुनाव के दल ने भी राज्य का दौरा किया है। सभी राजनीतिक दलों से बात हो गई है। राजनीति को कहीं से प्रभावित करने की कोशिश होगी तो जनता के पास भी अधिकार है। राज्यपाल को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। वे उसका उपयोग करें। किसी संवेदनशील मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
     

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.