Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दो सौ करोड़ की लागत से बिलासपुर कोनी में भव्य अस्पताल तैयार, सभी प्रकार की जटिल बीमारियों का इलाज होगा संभव
    छत्तीसगढ़

    दो सौ करोड़ की लागत से बिलासपुर कोनी में भव्य अस्पताल तैयार, सभी प्रकार की जटिल बीमारियों का इलाज होगा संभव

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो सौ करोड़ की लागत से बिलासपुर कोनी में भव्य अस्पताल तैयार, सभी प्रकार की जटिल बीमारियों का इलाज होगा संभव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के संचालन के साथ बिलासपुर संभाग में चिकित्सकीय सुविधा को लेकर एक नया अध्याय जुड़ जाएगा और हमारा संभाग भी हेल्थ हब के रूप में जाना जाएगा। मौजूदा स्थिति में कई ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसके इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहर व राज्य तक जाना पड़ जाता है, लेकिन इस हास्पिटल के संचालन के साथ जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज होने लगेगा। इसका फायदा क्षेत्र के साथ पूरे संभाग के रहवासियों को मिलेगा। इसके शुरू होने का यह फायदा मिलेगा कि हदय से संबंधित बीमारी व सर्जरी, मस्तिष्क से संबंधित सभी बीमारियां व सर्जरी, किडनी व लीवर और फेफड़े से संबंधित जटिल बीमारियों का इलाज होगा। वैसे भी क्षेत्र के लोग इस अस्पताल के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके खुलने के साथ ही क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था अव्वल दर्जे की हो जाएगी। इसी वजह से आने वाले दिनों में हमारा बिलासपुर हेल्थ हब के रूप में जाना जाएगा।

    स्टेट कैंसर यूनिट से और भी बेहतर हो जाएगी
    चिकित्सकीय सेवा सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल परिसर में ही 120 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला स्टेट कैंसर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इसका 80 प्रतिशत भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। डेडलाइन के मुताबिक इसे हर हाल में 2025 तक शुरू किया जाना है। इस सेंटर की शुरुआत से सभी प्रकार के कैंसर का इलाज संभव हो जाएगा, जो बिलासपुर को देश के प्रमुख कैंसर अस्पताल की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देगा।

    इन अस्पतालों की वजह से भी शहर बन रहा चिकित्सकीय केंद्र
    बिलासपुर में मौजूदा स्थिति में अपोलो हास्पिटल, केंद्रीय रेलवे हास्पिटल, गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र, सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा देने का काम कर रहा है। इन अस्पतालों में भी जटिल सर्जरी व इलाज कर मरीजों की जान बचाई जा रही है।

    सभी प्रकार के कैंसर का होगा इलाज
    स्टेट कैंसर यूनिट में किमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी के साथ ही सभी तरह के कैंसर का उपचार होगा। कैंसर यूनिट बनने के साथ ही इन मशीनों का स्थापित किया शुरू कर दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों को उपचार के लिए दूसरे शहर व राज्य नहीं जाना पड़ेगा। कैंसर हास्पिटल में किमोथेरेपी, रेडियो थैरेपी, आंकोलाजी की चार ब्रांच खोली जाएंगी। यहां अलग-अलग कैंसर से पीड़ितों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा।बाक्स इन बीमारियों का होगा इलाजसिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलाजी, प्लास्टिक सर्जरी, पिडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरोलाजी व अन्य इलाज की सुविधा रहेगी। यहां कम खर्च में अधिक सुविधा मिलेगी। एक ही परिसर में सब कुछ रहेगा।

    इन विभागों का होगा संचालन
    हृदय रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (कार्डियोलाजी विभाग व कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग)- किडनी रोग से संबंधित समस्त मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (नेफ्रोलाजी विभाग व यूरोलाजी विभाग)- मस्तिष्क रोग से संबंधित मेडिसिन व शल्य क्रियाएं (न्यूरोलाजी विभाग एवं न्यूरोसर्जरी विभाग)

    दूसरे प्रदेश से भी आते हैं इलाज कराने
    क्षेत्र की चिकित्सकीय सुविधा इतनी बेहतर हो चुकी है कि संभाग के लोगों के साथ दूसरे राज्य के लोग भी यहां की अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आते हैं और मरीजों को सही इलाज मिलता है।

    वर्जन
    सिम्स सुपर स्पेसलिटी हास्पिटल को नवंबर प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाना है। इसके शुरू होते ही बिलासपुर भी संभाग का हेल्थ हब के रूप में पहचाना जाएगा। हर प्रकार की जटिल इलाज संभव होंगे। मरीज को इलाज के लिए दूसरे शहर व प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा।
    डा़ बीपी सिंह, नोडल अधिकारी, सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल….

    May 28, 2026

    निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने किया 03 करोड़ 75 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं 01 करोड़ 10 लाख रू. के कार्य का किया लोकार्पण….

    May 28, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन…

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा, अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    May 28, 2026

    तकनीक, पारदर्शिता और गरीब कल्याण– यही है डबल इंजन सरकार की पहचान : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    May 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…..

    May 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन, 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूल….

    May 28, 2026

    निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने किया 03 करोड़ 75 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं 01 करोड़ 10 लाख रू. के कार्य का किया लोकार्पण….

    May 28, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन…

    May 28, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा, अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    May 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.