Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे देश के शीर्ष शैक्षिक प्रबंधन अधिकारी
    मध्यप्रदेश

    मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे देश के शीर्ष शैक्षिक प्रबंधन अधिकारी

    By September 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : भारत सरकार के स्‍कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश के स्‍कूलों की बेहतरी के लिए विश्‍व बैंक के सहयोग से संचालित स्टार्स (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला’ का आयोजन 30 सितंबर से भोपाल में होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में केन्द्रीय सचिव स्‍कूल शिक्षा और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश सहित 17 प्रदेशों के शिक्षा सचिव, राज्‍य परियोजना संचालक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य स्टार्स प्रोजेक्ट के राज्यों की नॉलेज शेयरिंग तथा शैक्षिक कार्यक्रमो के तहत मौजूदा अंतराल और चुनौतियों की पहचान के साथ राज्‍यों में हो रहे उत्‍कृष्‍ट कार्यों को एक-दूसरे के साथ साझा कर, अनुभव के आधार पर अन्य राज्यों में अपनाना भी है।

    विचार-मंथन से निकले निष्कर्ष का लाभ मिलेगा स्कूल और विद्यार्थियों को

    उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नी‍ति के तहत शैक्षिक समृध्‍द भारत की परिकल्‍पना में सक्रिय सहभागिता की दृष्टि से इस शैक्षिक कार्यशाला के आयोजन का दायित्‍व मध्‍यप्रदेश को सौंपने के लिये केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान से आग्रह किया था। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने उनका आग्रह स्वीकार करने और प्रदेश की राजधानी भोपाल में संगोष्ठी करने के लिए केन्‍द्र सरकार का धन्‍यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश भर के शीर्ष शैक्षिक प्रबंधन अधिकारियों के मध्‍यप्रदेश आगमन पर स्‍वागत करते हुए कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विचार-मंथन से जो निष्‍कर्ष निकलेंगे, उसका लाभ निश्चित ही प्रदेश के स्‍कूलों और विद्यार्थियों को भी प्राप्‍त होगा।

    सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि भारत सरकार के स्‍कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रात: 10 बजे स्‍कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं केन्‍द्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार करेंगे। कार्यशाला के पहले दिन सोमवार 30 सितंबर को 'स्कूल-टू-वर्क ट्रांज़िशन' विषय पर और दूसरे दिन मंगलवार एक अक्टूबर को 'स्ट्रेंग्थनिंग असेस्मेंट सिस्टम' पर विभिन्‍न सत्र आयोजित होंगे। इनमें स्कूल-टू-वर्क ट्रंजीसंन में राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एनसीएफ, एनसीआरएफ जैसे नीतिगत ढांचे की भूमिका, स्किल हब, स्किल शिक्षा में साइकोमेट्रिक विश्लेषण और कैरियर परामर्श, उद्योग तथा कार्य-आधारित सीखने के अवसर के साथ साझेदारी, स्कूली शिक्षा में प्रभावी स्किल हब स्थापित करने और उद्योग से संबंधित कौशल पारिस्थितिकी-तंत्र के एकीकरण की दिशा में कल्पना, भविष्य की शिक्षा के लिए मूल्यांकन प्रणालियों को मजबूती प्रदान करना, राज्यों में विद्या समीक्षा केंद्र का क्रियान्वयन और राज्यों में मूल्यांकन प्रकोष्ठों का सुदृढ़ीकरण आदि विषयों पर विचार-मंथन किया जायेगा।

    उल्‍लेखनीय है कि स्‍कूली शिक्षा व्‍यवस्‍था और अधिक सुदृणीकरण के लिए स्‍टार्स परियोजना का संचालन केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्‍व बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। वर्तमान में यह परियोजना देश के 6 राज्‍यों मध्‍यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्‍थान, केरल, हिमाचल प्रदेश और महाराष्‍ट्र में संचालित है। केन्‍द्र सरकार के द्वारा उक्‍त सभी 6 राज्‍यों के साथ 2-2 अन्‍य राज्‍यों के कार्य और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए आपस में जोड़ा गया है। इसके तहत मध्‍यप्रदेश के साथ बिहार और छत्‍तीसगढ को शामिल किया गया है। कार्यशाला में सभी 6 स्‍टार्स राज्‍यों के अलावा 12 अन्‍य सहयोगी राज्‍यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के स्‍कूल शिक्षा सचिव एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी सहभागिता करेंगे।

    Related Posts

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2026

    ’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

    October 8, 2026

    ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….

    October 8, 2026

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….

    October 8, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    October 8, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि, राजनांदगांव क्षेत्र में 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 19.46 करोड़ की राहत……

    October 8, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.