Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती» जब …….गडकरी ने कहा, सरकार विषकन्या जैसी होती 
    राजनीती

     जब …….गडकरी ने कहा, सरकार विषकन्या जैसी होती 

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना के चलते अन्य सेक्टरों को मिलने वाली सब्सिडी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, यह बात तय नहीं है कि निवेशकों को उनकी सब्सिडी समय पर मिलेगी, क्योंकि शिंदे सरकार को लड़की बहिन योजना के लिए भी फंड देना है। गडकरी ने विदर्भ के कारोबारियों से संवाद में कहा कि आंत्रप्रेन्योर्स को निवेश के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि सब कुछ सरकार पर ही नहीं छोड़ा जा सकता। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को विषकन्या जैसा बताया।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि किस पार्टी की सरकार है, लेकिन सरकार विषकन्या जैसी ही होती है। गडकरी के बयान को विपक्ष ने हाथोंहाथ लेकर शिंदे सरकार को प्रदेश की आर्थिक सेहत को लेकर घेरना शुरू कर दिया। उद्धव सेना और एनसीपी-शरद पवार ने कहा कि यदि सरकार के लोग ही आर्थिक सेहत को लेकर चिंता जा रहे हैं तब यह चिंता की बात है। गडकरी ने कहा, मेरी राय है कि सरकार किसी की भी हो यानी किसी भी पार्टी की हो, उसे दूर ही रखें। गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, सरकार विषकन्या की तरह है, जिसके साथ भी जाती है, उसका नाश कर देती है। इसलिए इस मामले में मत पड़ो।
    उन्होंने कारोबारियों से कहा कि आप सब्सिडी के भरोसे न रहें। अब जबकि लड़की बहिन योजना की शुरुआत हो चुकी है, तब सरकार को फंड का इस्तेमाल वहां भी करना है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की 21 से 65 साल तक की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया है। यह स्कीम उन महिलाओं के लिए होगी, जिनके परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से कम है।
    वित्त विभाग का अनुमान है कि इस योजना पर महाराष्ट्र सरकार को सालाना 46000 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अब गडकरी की ओर से दिए बयान पर विपक्ष ने तंज कसा है। राउत ने कहा, गडकरी ने सही सवाल उठाया है। यदि ऐसे समय में फंड का बेजा प्रयोग होता है, जब सरकार के पास पैसे की कमी है और दूसरी स्कीमों को रोकना पड़ रहा है, तब केंद्र सरकार की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.