Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए समय पर नहीं किया पंजीकरण, तो 2000 रुपये लगेगा जुर्माना!
    मध्यप्रदेश

    सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए समय पर नहीं किया पंजीकरण, तो 2000 रुपये लगेगा जुर्माना!

    By October 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए समय पर नहीं किया पंजीकरण, तो 2000 रुपये लगेगा जुर्माना!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उपलब्ध पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद करने वाला है। जो भी छात्र सीबीएसई बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ रहें हैं, उनका पंजीकरण होना जरूरी है। ऐसे में जिन छात्रों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे तुरंत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in. पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करवा लें। पूरी प्रक्रिया परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

    कल है पंजीकरण करने की अंतिम तिथि

    सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, यानी 04 अक्तूबर, 2024 है। 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्रों का पंजीकरण स्कूलों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों को लिस्ट ऑफ केंडिडेंट (LoC) भी जमा करनी होगी। पंजीकरण के लिए दृष्टिबाधित छात्रों को किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

    पंजीकरण नहीं हुआ तो…?

    अगर कोई स्कूल कल, यानी 04 अक्तूबर तक किसी छात्र का पंजीकरण नहीं कर पाता है, तो विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा। विलंब शुल्क प्रत्येक छात्र के लिए 2,000 रुपये है।

    इतना है परीक्षा शुल्क

    भारतीय छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क पांच विषयों के लिए 1,500 रुपये है, साथ ही प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। नेपाल के छात्रों को पांच विषयों के लिए 5,000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पांच विषयों के लिए 10,000 रुपये और अतिरिक्त विषयों के लिए 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
    भारतीय और नेपाल स्थित स्कूलों के लिए व्यावहारिक परीक्षा शुल्क 150 रुपये प्रति विषय है, और अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के लिए 350 रुपये प्रति विषय है।

    ऐसे करें पंजीकरण

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने के चरण:

    सीबीएसई परीक्षा पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in. पर जाएं।
    "कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा पंजीकरण 2025" लिंक पर क्लिक करें।
    अपने विवरण भरें, सुनिश्चित करें कि वे स्कूल रिकॉर्ड से मेल खाते हैं।
    पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और स्कूल आईडी प्रमाण सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    फॉर्म जमा करने से पहले विवरण की समीक्षा करें।
    डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
    पंजीकरण के प्रमाण के रूप में पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….

    July 10, 2026

    ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..

    July 10, 2026

    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..

    July 10, 2026

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    July 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी…

    July 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….

    July 10, 2026

    ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..

    July 10, 2026

    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..

    July 10, 2026

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    July 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.