Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»बड़ा ही चमत्कारी है माता का यह मंदिर, यहां मां कई बार दे चुकी साक्षात दर्शन!
    धर्म

    बड़ा ही चमत्कारी है माता का यह मंदिर, यहां मां कई बार दे चुकी साक्षात दर्शन!

    By October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ा ही चमत्कारी है माता का यह मंदिर, यहां मां कई बार दे चुकी साक्षात दर्शन!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बुलंदशहर के नरौरा में स्थित मां सर्वमंगला देवी यानी बेलौन वाली मईया के मंदिर के बारे में मान्यता और इतिहास काफी गहरा रहा है. जनश्रुति और पौराणिक मान्यता के मुताबिक मां पार्वती को एक बार भगवान शिव ने बताया कि उन्हें समस्त धर्मग्रंथों के महत्व का ज्ञान पाने के लिए बेलौन जाना चाहिए, बेलौन नरौरा के गंगा नदी के पश्चिम छोर पर स्थित बेल के वन क्षेत्र का नाम है. वहां मां पार्वती ने एक शिला पर बैठकर ध्यान किया था. आगे चलकर यह स्थान सर्वमंगला देवी के नाम से जाना जाने लगा. मान्यता है कि यहां कई बार माता रानी ने साक्षात लोगों को किसी न किसी रूप में आकर दर्शन दिए हैं.

    कहा जाता है कि एक बार राव भूप सिंह को स्वप्न में मां सर्वमंगला देवी ने दर्शन दिए थे और उन्हें उस जगह की खुदाई करवाकर मंदिर बनवाने को कहा था. मंदिर के प्रांगण में हर साल चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी और आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को बलिदान दिवस मनाया जाता है. मंदिर के आस-पास एक बाज़ार भी है. मंदिर में पूरे साल श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन नवरात्रों में यहां भव्य मेला लगता है.

    बेलौन मंदिर के पुजारी नरेश कुमार वशिष्ठ ने बताया मां सर्वमंगला मां बेलौन मईया का निर्माण गांव के ही राव भूप सिंह ने कराया था. मंदिर में नवरात्रि के नौ दिन काफी भीड़ भाड़ रहती है. मन्दिर में दूर दराज से श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं और मनोकामना मांगते हैं, जब श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो मां के दरबार में चांदी या सोने के मुकुट भी चढ़ाते हैं. बताया जाता है कि बेलौन मैया के मंदिर की मान्यता काफी है. कई बार माता रानी ने साक्षात लोगों को किसी न किसी रूप में आकर दर्शन दिए हैं और यही  वजह है कि यहां के लोगों का विश्वास मां की प्रति अटूट है. इसीलिये जब भी कोई श्रद्धालु गंगा जी में नहाने आता है, वह मां बेलौन देवी के दर्शन जरूर करके आता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका…..

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.