Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
    देश

    पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…

    By October 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत कर दी गई है।

    दिवाली से पहले देश के एक लाख युवाओं के लिए मोदी सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत देश की टॉप 500 कंपनियों में इन लोगों को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा और उन्हें 66,000 रुपये की आर्थिक मदद भी इस दौरान सरकार की ओर से दी जाएगी।

    कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अनुसार 500 कंपनियों के नाम तय किए गए हैं, जिनमें युवाओं को प्रशिक्षण का मौका दिया जाना है। यह मौका 21 से 24 साल के युवाओं को दिया जाएगा।

    इसके लिए कॉरपोरेट मिनिस्ट्री ने एक पोर्टल भी बनाया है। अब तक इस पोर्टल पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैक्स लाइफ समेत 111 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

    इसके अलावा 1079 इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर भी किए हैं। अब तक ये उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में ही दिए गए हैं।

    इन कंपनियों में मुख्य तौर पर प्रोडक्शन और मेंटनेंस डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर किए हैं। अहम बात यह है कि पीएम इंटर्नशिप योजना में एससी,एसटी और ओबीसी आरक्षण को भी लागू किया जाएगा।

    यह पहला मौका है, जब निजी सेक्टर को लेकर बनी किसी स्कीम में आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि इसमें एक तरह से क्रीमीलेयर का नियम भी जोड़ा गया है।

    प्रावधान तय किया गया है कि सालाना 8 लाख रुपये या उससे कम की पारिवारिक आय वाले लोगों को ही इसमें आवेदन का मौका मिलेगा।

    इसी लिमिट के भीतर ही 50 फीसदी आरक्षण का नियम भी लागू किया जाएगा। इस स्कीम में डॉक्टर, सीए, आईआईटी, आईआईएम से ग्रैजुएट लोग भी आवेदन कर सकेंगे।

    सरकार का कहना है कि इस स्कीम के तहत युवाओं को उनके होम डिस्ट्रिक्ट या फिर पास के किसी जिले में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। सरकार इस स्कीम को 2 दिसंबर तक अमल में ले आना चाहती है।

    सरकारी अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 800 करोड़ रुपये इस योजना में खर्च होंगे। इसके तहत हर महीने युवाओं को 5000 रुपये मिलेंगे और एक बार अतिरिक्त 6000 की सहायता राशि दी जाएगी।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप की योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है।

    इसके बाद इसका अध्ययन किया जाएगा और 5 साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण का मौका देने का प्रयास किया जाएगा। उस स्कीम के लिए पायलट प्रोजेक्ट की स्टडी की जाएगी।

    The post पीएम इंटर्नशिप योजना में लागू होगा आरक्षण, पहली बार प्राइवेट कंपनियों में कोटे से एंट्री… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका…..

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.