Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»आप भी हवन और यज्ञ को समझते हैं एक, दोनों में होता है बड़ा अंतर, जानें इनसे होने वाले अनेक फायदों के बारे में
    धर्म

    आप भी हवन और यज्ञ को समझते हैं एक, दोनों में होता है बड़ा अंतर, जानें इनसे होने वाले अनेक फायदों के बारे में

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप भी हवन और यज्ञ को समझते हैं एक, दोनों में होता है बड़ा अंतर, जानें इनसे होने वाले अनेक फायदों के बारे में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिन्दू धर्म में धार्मिक अनुष्ठान पौराणिक काल से ही चले आ रहे हैं. वेद और पूजा पद्धतियों में यज्ञ व हवन का बड़ा महत्व बताया गया है. दोनों ही सनातन हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं. आपने भी अपने घर या अनुष्ठान वाले स्थान पर लोगों को यज्ञ या हवान करते देखा होगा. धार्मिक ग्रंथों में इनके बड़े लाभ भी बताए गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हवन और यज्ञ दोनों ही धार्मिक क्रिया होने के बावजूद काफी अलग हैं. आइए जानते हैं इनके अंतर और होने वाले फायदे के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.

    क्या है यज्ञ?
    धर्म ग्रंथों के अनुसार यज्ञ की रचना सबसे पहले परमपिता ब्रह्माजी ने की थी. यह एक वैदिक प्रक्रिया है और इसके नियम काफी कठिन माने जाते हैं.  यदि किसी खास उद्देश्य से देवताओं को आहुति दी जाती है तो यह यज्ञ कहलाता है. यज्ञ किसी तरह के अनिष्ट को दूर करने या फिर किसी तरह की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए किया जाता है. इसमें वेद मंत्रों का उच्चारण किया जाता है.

    क्या है हवन ?
    इसे यज्ञ का ही छोटा रूप कहा जाता है. जिसमें पूजा के बाद अग्नि देव को आहुति दी जाती है. सरल शब्दों में कहा जाए तो कुंड में अग्नि के माध्यम से देवता के निटक हवि (हवन सामग्री) पहुंचाने की प्रकिया ही हवन कहलाती है. हवन धार्मिक कार्यों के दौरान, गृह प्रवेश, नवग्रह शांति अथवा वास्तु दोष दूर करने के लिए किया जाता है.

    हवन और यज्ञ के लाभ
    बात चाहे यज्ञ की हो या हवन की दोनों के लिए कई फायदे होते हैं. दोनों में ही 55 तरह की अलग-अलग औषधि व लकड़ियों का उपयोग किया जाता है. दोनों से ही घर में नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मकता आती है. हवन में उपयोग की जाने वाली औषधियों के धुएं से घर में मौजूद वैक्टीरिया खत्म होते हैं, इसलिए ये स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका…..

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.