Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»सहारनपुर की मशहूर गायिका रूमाना खान की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, ट्रक ने 1 KM तक घसीटी कार
    देश

    सहारनपुर की मशहूर गायिका रूमाना खान की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, ट्रक ने 1 KM तक घसीटी कार

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सहारनपुर की 35 वर्षीय डाक्टर रूमाना खान मशहूर गायिका थीं। शुक्रवार रात में वह अपने पति कासिफ और बेटी आशया और मायरा के साथ कार में सवार होकर अपने मायके अलीगढ़ जा रही थी। रात 11 बजे जब वह हापुड़ रोड स्थित खरखौदा गांव के पास पहुंची तो अचानक उनकी ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

    सहारनपुर की मशहूर गायिका रूमाना खान की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत,

    हापुड़ रोड पर खरखौदा गांव के सामने कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रक कार को घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गया। कार सवार गायिका की मौत हो गई। पति व दो बेटियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।रूमाना खान

    परिवार संग अलीगढ़ जा रही थीं रूमाना खान

    सहारनपुर निवासी 35 वर्षीय डाक्टर रूमाना खान गायिका थीं। शुक्रवार रात वह पति कासिफ और बेटी आशया और मायरा के साथ ब्रेजा कार से अलीगढ़ के लिए निकली थीं। अलीगढ़ में उनका मायका है। रात करीब 11 बजे जब वह हापुड़ रोड स्थित खरखौदा गांव के पास पहुंची तभी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे कासिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। रूमाना की मौके पर ही मौत हो गई।

    कार की पिछली सीट पर बैठीं दोनों बेटियां भी घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस पहुंची और घायलों व मृतका को कार से बाहर निकाला।

    ट्रक चालक की कर रहे तलाश

    खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी कासिफ के स्वजन को दे दी है। आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने के बाद कार ट्रक में ही घुसी रह गई। जिस कारण ट्रक कार को करीब एक किमी तक घसीटते ले गया। कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.