Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»मालदीव को हो गया भारत की ताकत का अहसास, नई दिल्ली पहुंचे मुइज्जू; किससे होगी मुलाकात?…
    देश

    मालदीव को हो गया भारत की ताकत का अहसास, नई दिल्ली पहुंचे मुइज्जू; किससे होगी मुलाकात?…

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को नई दिल्ली पहुंच गए।

    पिछले साल मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था, जिससे भारत और मालदीव के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे।

    सत्ता में आने के बाद मुइज्जू ने भारतीय सेना को भी मालदीव से वापस भेज दिया था। हालांकि, चीन के साथ करीबी रिश्ते रखने वाले मुइज्जू को भारत की ताकत का उस समय अहसास हो गया, जब भारतीय पर्यटकों ने मालदीव से मुंह मोड़ लिया और द्वीप देश की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी।

    आनन-फानन में मालदीव ने भारत के साथ नए सिरे से रिश्ते सुधारने की कोशिश शुरू कर दी।

    मोहम्मद मुइज्जू के साथ मालदीव की फर्स्ट लेडी साजिदा मोहम्मद भी नई दिल्ली पहुंची हैं। मुइज्जू की भारत के साथ यह पहली द्वीपक्षीय यात्रा है।

    इस दौरान, उनकी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई अन्य से होगी। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज्जू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान मुइज्जू ने एएनआई से कहा कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की।

    मोहम्मद मुइज्जू ने एएनआई से कहा था, “मैं जल्द से जल्द (भारत) यात्रा की योजना बना रहा हूं…हमारे बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं।”

    इस साल मुइज्जू का भारत दौरा दूसरी बार है, इससे पहले वे जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

    गौरतलब है कि पहले की परंपरा के अनुसार, मालदीव के लगभग हर राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में ही करते थे, लेकिन मुइज्जू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इस चलन को बदल दिया था।

    इससे भारत और मालदीव के रिश्ते बिगड़ गए थे। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जो भारत-मालदीव संबंधों के लिहाज से अपरंपरागत रहे हैं।

    रिश्तों को फिर से संवारना है उद्देश्य

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का उद्देश्य नवंबर से तनाव में चल रहे रिश्तों को फिर से संवारना है। चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू के नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया।

    मुइज्जू ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे के भीतर अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की मांग की थी। इसके बाद भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह नागरिकों ने ले ली।

    वहीं, जब मुइज्जू चीन गए तो उन्होंने वहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पर्यटन समेत 20 समझौते किए थे। वहीं, इस साल की शुरुआत में मालदीव के कुछ मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिससे रिश्ते और बिगड़ गए।

    हालांकि, मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करके मुइज्जू ने संबंध सुधारने की कवायद की थी।

    The post मालदीव को हो गया भारत की ताकत का अहसास, नई दिल्ली पहुंचे मुइज्जू; किससे होगी मुलाकात?… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.