Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»महाराजगंज में यहां है बौद्ध कालीन स्तूप, अब तक बिल्कुल है अनछुआ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
    धर्म

    महाराजगंज में यहां है बौद्ध कालीन स्तूप, अब तक बिल्कुल है अनछुआ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराजगंज में यहां है बौद्ध कालीन स्तूप, अब तक बिल्कुल है अनछुआ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का एक बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र वाला है. इन क्षेत्रों में अलग-अलग धार्मिक स्थल और अन्य ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं. इन धार्मिक स्थलों की अपनी अलग-अलग कहानी और अलग-अलग मान्यताएं हैं. महाराजगंज जिला बौद्ध कालीन इतिहास की विरासत को भी आज तक संजोए रखा है. जिले के चौक क्षेत्र स्थित रामग्राम में बौद्ध कालीन स्तूप मौजूद है.

    रामग्राम में स्थित इस बौद्ध स्तूप का संबंध गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण से है. विश्व के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद बौद्ध स्तूपों की तुलना में यह स्तूप सबसे अलग है. रामग्राम स्थित बौद्ध स्तूप के रहस्य से अभी तक पूर्ण रूप से पर्दा नहीं उठा है. इसके साथ ही यह स्तूप अब तक का सबसे अलग और अनछुआ स्तूप भी माना जाता है.

    यहां मौजूद है गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण की अस्थि

    महाराजगंज जिले के रामग्राम में मौजूद बौद्ध स्तूप के रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठा है. प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार डॉ. परशुराम गुप्त ने लोकल 18 को बताया कि गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद अस्थियों को आठ भागों में विभाजित कर दिया गया था. इन अस्थियों को अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया था. इन अस्थियों में से एक भाग रामग्राम के तत्कालीन निवासी अर्थात रामग्राम के कोलियों को मिला. गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के अस्थियों के आठवें भाग पर रामग्राम के इस बौद्ध स्तूप का निर्माण हुआ है. रामग्राम स्थित बौद्ध स्तूप अन्य दूसरे स्तूपों की तुलना में इसलिए भी अलग है, क्योंकि अभी तक इस स्तूप की खुदाई नहीं हुई है. वहीं विश्व के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद बौद्ध स्तूपों की खुदाई हो चुकी है और उनके रहस्यों से पर्दा भी उठ चुका है.

    सम्राट अशोक भी नहीं कर पाए थे स्तूप की खुदाई

    डॉ. परशुराम गुप्त बताते हैं कि सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विश्व के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद बौद्ध स्तूपों की खुदाई करा रहे थे. इसी उद्देश्य से सम्राट अशोक रामग्राम भी आए थे. हालांकि रामग्राम के तत्कालीन निवासी कोलियों ने सम्राट अशोक से रामग्राम के बौद्ध स्तूप की खुदाई ना करने का आग्रह किया. इस सिलसिले में सम्राट अशोक और रामग्राम के कोलीय इस बौद्ध स्तूप के पास लगभग एक हफ्ते तक डटे रहे. अंत में सम्राट अशोक ने रामग्राम में स्थित बौद्ध स्तूप की खुदाई ना करने का फैसला लिया. इस घटना की बाद रामग्राम का यह स्तूप दुनिया का सबसे अलग स्तूप बना, जिसकी अभी तक खुदाई नहीं हुई है और रहस्यों से भी भरा हुआ है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.