Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बीच रूस ने क्यों कहा- परमाणु हमला नहीं चाहते, व्लादिमीर पुतिन के मन में क्या छिपा…
    विदेश

    यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बीच रूस ने क्यों कहा- परमाणु हमला नहीं चाहते, व्लादिमीर पुतिन के मन में क्या छिपा…

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन युद्ध को तीन साल होने वाले हैं।

    हाल ही में रूस की तरह यूक्रेन ने भी आक्रामक रवैया अपनाया है। रूस के भीतर जमकर घुसपैठ की है। बीते दिनों यूक्रेन ने रूस के हथियार भंडार पर ड्रोन अटैक किया।

    हमला इतना भयानक था कि 6 किलोमीटर तक आग फैल गई। आग का विशाल धुआं इतना उठा कि आसमान भी काला हो गया।

    क्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले के लिए अपनै सैनिकों की प्रशंसा की और कहा कि वे जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बावजूद रूस कह रहा है कि वह परमाणु हमला नहीं चाहते।

    रूस के पास दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है। रूस के बाद अमेरिका का नंबर है। युद्ध में यूक्रेन के साथी अमेरिका के पास 5224 परमाणु हथियार हैं तो रूस के पास 5889 परमाणु हथियार हैं।

    परमाणु हथियारों के मामले में सबसे ताकतवर होने के बावजूद रूस ने कहा है कि वह परमाणु हमलों के विस्तार को कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    पिछले कुछ महीनों से पुतिन पश्चिम और अमेरिका पर यूक्रेन को मदद करने पर परमाणु हमले की धमकी देते रहे हैं, ऐसे में रूसी सरकार का यह कहना है कि वे परमाणु हमला नहीं चाहते, कई सवाल खड़े करता है। हालांकि पश्चिमी देशों में रूसी दहशत के चलते रूसी विशेषज्ञों का कहना है कि मॉस्को अपने परमाणु शस्त्रागार का उपयोग नहीं करना चाहता है।

    अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को स्थित सेंटर फॉर इंटरनेशनल इंटरेक्शन एंड कोऑपरेशन के संस्थापक एलेक्सी मालिनिन ने बताया कि रूसी दृष्टिकोण से अगर दुश्मन के सामने रूस के पास कोई और विकल्प नहीं बचता है तो वह ऐसी स्थिति में उसके लिए परमाणु क्षमताओं का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने कहा, “रूस परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करना चाहता है, क्योंकि वह ऐसे हथियारों के उपयोग से संघर्ष के परिणामों की गंभीरता को समझता है।”

    रूस की क्या मजबूरी

    उन्होंने कहा, “वर्तमान में, हमारा देश बढ़ते खतरों का जवाब देने के लिए मजबूर है। पश्चिम देश यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों और यूएस-निर्मित एटीएसीएमएस जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों सहित हथियारों की आपूर्ति जारी रखे हुए है। इसके अलावा, नाटो रूस की सीमाओं के आसपास अपने बुनियादी ढांचे का विकसित कर रहा है। फिनलैंड में नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।”

    उन्होंने दावा किया कि यद्यपि रूस परमाणु हथियारों के उपयोग से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मॉस्को किसी भी सूरत में अपनी “अखंडता और संप्रभुता” की रक्षा करने के लिए तैयार है। 

    उधर, रूसी आलोचकों का मानना है कि पुतिन परमाणु हमले नहीं तो कम से कम भयानक हमले से मानवीय त्रासदी चाहते हैं। पुतिन की हालिया चेतावनी भी इन संभावनाओं को और बल देती है। पुतिन चेतावनी दे चुके हैं कि रूस “संप्रभुता के लिए गंभीर खतरे” के जवाब में परमाणु हथियारों का उपयोग करने से नहीं चूकेगा।

    The post यूक्रेन के बढ़ते हमलों के बीच रूस ने क्यों कहा- परमाणु हमला नहीं चाहते, व्लादिमीर पुतिन के मन में क्या छिपा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.