Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बिहार में तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, NH और SH पर सरकार तय करेगी नई गति सीमा
    राज्य

    बिहार में तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, NH और SH पर सरकार तय करेगी नई गति सीमा

    By October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), राजकीय राजमार्ग (एसएच) समेत पथ निर्माण और शहरी निकायों की सड़कों पर वाहनों की गति सीमा तय करने का काम दिसंबर तक हो सकता है। सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने सभी प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

    परिवहन विभाग की अध्यक्षता वाली यह कमेटी नवंबर के अंत तक अपनी रिपोर्ट दे सकती है। इस कमेटी में एडीजी यातायात उपाध्यक्ष जबकि राज्य परिवहन आयुक्त सदस्य सचिव हैं।

    इसके अलावा परिवहन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार राज्य पथ विकास निगम, बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

    गति सीमा तय करने में आम जनता की भी राय ली जाएगी

    परिवहन विभाग के अनुसार, यह कमेटी सड़क सुरक्षा परिषद, संबंधित निर्माण एजेंसी और सभी जिलों के डीएम से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद अलग-अलग सड़कों एवं क्षेत्रों के लिए गति सीमा निर्धारित करेगी। इसके अलावा गति सीमा तय करने में आम जनता की भी राय ली जाएगी।

    गति सीमा तय होने के साथ ही अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र भी चिह्नित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख जगहों पर कैमरे लगाए जाने की भी योजना है, ताकि यातायात नियम तोड़ने पर ऑनलाइन ई-चालान काटा जा सके।

    विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में सड़कों पर ओवरस्पीड और ओवरटेक करने के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें भी सर्वाधिक हादसे एनएच पर हो रहे हैं। ओवरस्पीड से दुर्घटनाओं में पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा व भोजपुर जिले सबसे आगे हैं।
     

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत…..

    October 13, 2026

    शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    October 13, 2026

    सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील….

    October 13, 2026

    शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….

    October 13, 2026

    पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…..

    October 13, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.