Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की 120 बहादुर की रिलीज़ की घोषणा
    मनोरंजन

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की 120 बहादुर की रिलीज़ की घोषणा

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की 120 बहादुर की रिलीज़ की घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म 120 बहादुर की रिलीज़ की घोषणा की है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की।
     फिल्म के मोशन पोस्टर और पहले लुक ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। फरहान अख्तर, जो मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, ने फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, “1962 को 62 साल हो चुके हैं। आज, हम रेजांग ला के नायकों के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं। मेजर शैतान सिंह और उनके बहादुर सैनिकों की वीरता और अदम्य भावना हमारी प्रेरणा हैं। अहीर समुदाय के उन बहादुर सैनिकों को विशेष सलाम, जिन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में दुश्मनों का सामना किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।”
     फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राज़ी’ घई कर रहे हैं, जो इससे पहले भी अपनी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को लेकर निर्माताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक युद्ध फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक गाथा है, जो देशभक्ति और बलिदान की भावना को नई पीढ़ी के साथ जोड़ने का काम करेगी। लुभावने दृश्य और मजबूत कहानी के साथ, फिल्म भारतीय सेना के साहस को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती है। रेजांग ला की लड़ाई भारतीय सेना के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 120 सैनिकों ने भारी संख्या में आए चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर दी और अपनी आखिरी सांस तक लड़ते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर किया।
    फिल्म में इन सैनिकों की वीरता और अटूट जज्बे को बारीकी से दिखाया जाएगा। 120 बहादुर के जरिए एक्सेल एंटरटेनमेंट एक बार फिर दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। यह फिल्म देश के सैन्य नायकों के बलिदान को सम्मानित करते हुए उनकी वीरता की कहानियों को दुनिया के सामने लाएगी। बता दें कि 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित, यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। इन सैनिकों ने रेजांग ला की दुर्गम पहाड़ियों पर अद्वितीय बहादुरी और बलिदान का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया था।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बेमेतरा जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा यह अभियान मंगलवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पिलाई जाएगी विटामिन ए और आयरन की सिरप

    March 18, 2026

    बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति, मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ….

    March 17, 2026

    वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा….

    March 17, 2026

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई : 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त….

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.