Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»न्यायिक अधिकारियों को आधुनिकतम तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित करना हमारी प्रतिबद्धता- सीजे सिन्हा
    छत्तीसगढ़

    न्यायिक अधिकारियों को आधुनिकतम तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित करना हमारी प्रतिबद्धता- सीजे सिन्हा

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। हाईकोर्ट के ऑडिटोरियम में न्यायिक अधिकारियों को आईपैड प्रदान किया गया। साथ ही साइबर क्राइम व डिजिटल एविडेंस विषय पर एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने प्रतिभागी न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों को उच्च क्षमता का आईपैड प्रदान किया जाना उनकी तकनीकी दक्षता व उत्कृष्टता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और यह डिजिटल युग में न्यायपालिका को सशक्त बनाने के हमारे सामूहिक प्रयास का प्रमाण है।
    चीफ जस्टिस ने कहा कि तकनीकी प्रगति की बहुत तेजी से बदलती दुनिया में हम ऐसे मो? पर खड़े हैं, जहां कानून और तकनीकी एक दूसरे से जुड़े गए हैं। इस तकनीकी प्रगति ने जीवन के हर पहलू में आमूलचूल परिवर्तन लाया है। इसमें विधि व न्याय को समझना और लागू करना भी शामिल है। हमारा यह दायित्व है कि हम तकनीकी व डिजिटल संशाधनों से सुसज्जित रहें और तकनीकी क्षमता का दोहन करते हुए लोगों को न्याय सुलभ कराएं। उन्होंने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ई- अदालत एवं डिजिटल केस प्रबंधन का बदलाव हमने देखा है जिससे हमारी गति व दक्षता बढ़ी है और लोगों की पहुंच न्याय तक बढ़ी है। पहले लाइब्रेरी में किताबों में कानून खोजना पड़ता था परन्तु आज तकनीकी के दौर में डिजिटल डाटा बेस एक क्लिक पर उपलब्ध है। इस प्रगति ने न केवल समय बचाया है बल्कि कानूनी अनुसंधान के क्षितिज को भी व्यापक बनाया है जिससे यह और अधिक समावेशी हो गया है।

    आईपैड से न्यायिक अधिकारियों की ब?ेगी तकनीकी दक्षता
    सीजे ने कहा कि आज आईपैड का वितरण प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को इस डिजिटल परिदृश्य को संचालित करने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ये उपकरण केवल सुविधा के साधन नहीं हैं, बल्कि दक्षता बढ़ाने, पारदर्शित को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए उत्प्रेरक है कि न्याय सभी के लिए सुलभ हो। आज के युग में आभासी सुनवाई (वर्चुअल हियरिंग) एक आवश्यकता बन गई है और हम देखते हैं कि बिना भौतिक उपस्थिति के भी प्रौद्योगिकी के माध्यम से भी हम न्यायदान की प्रक्रिया को संचालित कर सकते हैं। हमारा सामूहिक उद्देश्य प्रौद्योगिकी को न्यायिक प्रक्रिया में निर्बाध रूप से एकीकृत करना होना चाहिए। उन्होंने तकनीकी, साइबर क्राईम और डिजिटल एविडेंस के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए और तकनीकी सत्र में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए आह्वान किया और व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी आई पैड को तकनीकी दक्षता बढ़ाने के एक कदम के रूप में देखें और इसके समुचित उपयोग से तेजी से बदलती दुनिया में न्यायपालिका को सशक्त बनाएं।

    साइबर क्राइम और डिजिटल साक्ष्य पर चर्चा
    कार्यक्रम में स्वागत भाषण जस्टिस रजनी दुबे ने दिया। उन्होंने चीफ जस्टिस के नेतृत्व में 200 न्यायिक अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी से युक्त आईपेड का वितरण किया। द्वितीय सत्र साइबर क्राइम और डिजिटल साक्ष्य के तकनीकी सत्र के रूप में आयोजित किया गया जिसमें क्राइम क्राइम व डिजिटल एविडेंस पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जज और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.