Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेसी पार्षदों ने अपने ही मेयर को पत्र लिखा- विशेष सामान्य सभा बुलाएं
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेसी पार्षदों ने अपने ही मेयर को पत्र लिखा- विशेष सामान्य सभा बुलाएं

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। नगम निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्षदों को सामान्य सभा के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है। पार्षदों ने महापौर रामशरण यादव को पत्र लिख कर विशेष सामान्य सभा की बैठक बुलाने की मांग की है। पत्र में मेयर इन कांउसिल के सभी सभापतियों सहित 34 कांग्रेसी पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।
    पत्र में कहा गया है कि पिछले एक साल से अधिक समय के बाद भी सामान्य सभा नहीं बुलाई गई है। इस कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। जबकि एक साल में दो से लेकर चार सामान्य सभा की बैठक होना अनिवार्य है। बावजूद इसके सामान्य सभा का बैठक नहीं बुलाया जाना जनता के साथ अन्याय है। बैठक नहीं होने से नगर वासियों के लिए जरूरी नीतिगत फैसलों में विलम्ब हुआ है। निर्णय नहीं होने के कारण बहुत से कार्य प्रभावित हुए हैं। इसलिए मेयर अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए  निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत तत्काल विशेष सभा बुलाएं।

    सभा न होने से समस्याओं का अंबार
    पत्र में बताया गया है कि पिछले एक साल से निगम ने एक भी सामान्य सभा का आयोजन नहीं किया। यह निकाय अधिनियम के खिलाफ है। पत्र में कहा गया है कि 4 जनवरी को वर्तमान निगम सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। पिछले एक साल से सामान्य सभा नहीं होने के कारण वार्डों में मूलभूत समस्याओं का अंबार लग गया है। सफाई सबसे बड़ी और ज्वलंत समस्या है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बिलासपुर के लिए भी सामान्य सभा में चर्चा जरूरी है। इसके अलावा पेयजल समेत अन्य कई मामले हैं जिनका समाधान सामान्य सभा में ही चर्चा के दौरान संभव है।

    अधिनियम में महापौर को अधिकार, निगम आयुक्त को मजबूर करें
    सभी 34 पार्षदों ने कहा कि नगर पालिक अधिनियम की धारा 30 के तहत एक तिहाई से अधिक पार्षदों की मांग पर मेयर को विशेष सामान्य सभा बुलाने का अधिकार है।उनको आयुक्त को विशेष सामान्य सभा बुलाने को मजबूर करना चाहिए। जनहित में यह जरूरी है। पत्र में विजय केशरवानी, सीमा धृतेश, शहजादी कुरैशी, श्याम पटेल, मनीष गढ़ेवाल, रामप्रसाद साहू, रामा बघेल, शेख असलम, नम्रता भास्कर यादव, भरत कश्यप, सीताराम जायसवाल, संगीता तिवारी, रवीन्द्र सिंह,प्रियंका यादव, सुनीता गोयल, साई भास्कर, अजय यादव, अब्दुल इब्राहिम, बजरंग बंजारे, महेन्द्र नेताम, राजेश शुक्ला, माधुरी पूर्णाचन्द्रा, संध्या तिवारी, अमित सिंह,नंदिनी साखन, विमला यादव, परदेशी राज, पुष्पेंद्र साहू, रवि साहू, सूरज मरकाम, गायत्री लक्ष्मी साहू, सुरेश एन, अमित भारते, सुरेश टण्डन, स्वर्णा शुक्ला शामिल हैं। इस मुद्दे पर महापौर रामशरण यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

    News Desk

    Related Posts

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश…..

    September 17, 2026

    41वें चक्रधर समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महारानी अस्पताल जगदलपुर में किया रक्तदान….

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन, जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह…..

    September 17, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित….

    September 17, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.