Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»अनशन के कारण डल्लेवाल के हाथ-पैर हुए ठंडे, साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा
    राज्य

    अनशन के कारण डल्लेवाल के हाथ-पैर हुए ठंडे, साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनशन के कारण डल्लेवाल के हाथ-पैर हुए ठंडे, साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खनौरी (संगरूर)। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन रविवार को 27वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की सेहत पर नजर रख रही चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. ने बताया कि डल्लेवाल के हाथ-पैर ठंड पड़ने लगे हैं।

    डल्लेवाल का बीपी भी काफी तेजी से गिर रहा है, लिवर भी सही काम नहीं कर रहा और शरीर में दर्द रहता है। ऐसे में उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है।

    डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल को तुरंत आइसीयू में रखने की जरूरत है, लेकिन डल्लेवाल ने इलाज से इन्कार कर दिया है। उनकी किडनी की स्थिति भी काफी चिंताजनक है। क्रिएटिनिन 2.0 की जगह 6.90 पाया गया है। रविवार को कांग्रेस नेता विजय इंद्र सिंगला डल्लेवाल से मिलने के लिए पहुंचे।

    कोहाड़ किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने डल्लेवाल की सेहत ठीक बताकर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद की कृषि स्थायी कमेटी की तरफ से रिपोर्ट सौंपी है।

    इसमें साफ किया है कि जितना बजट कृषि मंत्रालय को दिया जा रहा है, उस बजट का बड़ा हिस्सा मंत्रालय की ओर से वित्त मंत्रालय को लौटा दिया जाता है। कमेटी ने भी एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की है।

    किसान नेता अमरजीत सिंह राणा ने बताया कि डल्लेवाल की स्थिति काफी नाजुक है, लेकिन केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। डल्लेवाल के समर्थन में 24 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

    किसान नेता ने बताया कि डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में 26 दिसंबर को भी पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में डीसी और एसडीएम दफ्तरों के समक्ष सुबह दस से चार बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का संगरूर जिले के खनौरी में आमरण अनशन 27वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को डॉ. ने बताया था कि डल्लेवाल शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं। उनकी सेहत बेहद नाजुक है। वहीं सरवन सिंह पंढेर ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी।

    News Desk

    Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026

    “जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल”- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा….

    May 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.