Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, छः साल से विवाद के बावजूद रह रहे थे साथ साथ 
    मध्यप्रदेश

    पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, छः साल से विवाद के बावजूद रह रहे थे साथ साथ 

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, छः साल से विवाद के बावजूद रह रहे थे साथ साथ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इन्दौर, विगत 6 साल से चल रहे विवाद के बावजूद साथ रह रहे पति पत्नी के विवाद की परिणिति आखिरकार एसिड अटैक के रूप में उस समय सामने आई जब एक हैरतअंगेज घटनाक्रम में पत्नी ने अपने पति पर एसिड अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा अपने पति पर यह एसिड अटैक उस समय किया गया जब वह बाथरूम में नहाने के पहले ब्रश करने के लिए गया था वहां पीछे से पहुंची उसकी पत्नी ने उस पर एसिड अटैक किया और फरार हो गई। पति के मदद के लिए चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गये। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना थाना क्षेत्र स्थित नंदन नगर की है जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश पिता प्यारेलाल सुरागे पर उसकी पत्नी निर्मला ने उस समय एसिड फेंक दिया जब वह बाथरूम में था घटना के बाद गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से एमवाय रेफर किया गया है। घटना के बारे में पुलिस को मुकेश ने बताया कि पिछले छः सालों से विवाद के बावजूद साथ साथ रह रहे वह और उसकी पत्नी अलग-अलग सोते हैं। उनके चार बच्चे भी हैं, जो उनके साथ रहते हैं। वह मजदूरी करता है।‌‌ रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह जब वह बाथरूम में ब्रश कर रहा था, तभी पीछे से उनकी पत्नी निर्मला ने उस पर एसिड डाल दिया। और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गईं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी निर्मला की तलाश कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026

    “जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल”- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा….

    May 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.